मैं लेडी गजनी बन गई थी: राखी सावंत

बॉलीवुड आइटम गर्ल राखी सावंत जल्द ही छोट पर्दे और एक वेब सीरीज से कमबैक कर रही हैं. पिछले कुछ समय से राखी छोटे पर्दे से दूर थीं...

Advertisement
राखी सावंत राखी सावंत

नरेंद्र सैनी

  • नई दिल्ली,
  • 13 दिसंबर 2016,
  • अपडेटेड 5:26 PM IST

वे कुछ भी करें विवाद उनका दामन नहीं छोड़ते हैं, हालांकि इस बार वजह कुछ और है. राखी सावंत वेब पर 'राखी इन खाकी' शो लेकर आ रही हैं. राखी काफी समय से काम से दूर रही हैं और इसकी एक वजह भी थी.


जब उनसे वजह पूछी गई तो उन्होंने कुछ ऐसे किस्सा बताया, 'मैं कोलंबो में एक शो कर रही थी और उसी समय एक हादसे का शिकार हो गई. स्टेज पर ढेर सारी आर्टिफिशल फॉग थी और मेरे सिर पर चोट लग गई. मुझे अपना सिर मुंडवाना पड़ा और एक ऑपरेशन भी हुआ. मैं बिना बाल के सब लोगों के सामने नहीं आ सकती थी. हादसे के बाद कुछ समय के लिए मैं अपनी याद्दाश्त खो बैठी थी. मैं लोगों के नाम तक नहीं याद रख पा रही थी. मैं बन गई थी. लेकिन भगवान की कृपा से अब मैं ठीक हूं. मुझे ठीक होने में लगभग डेढ़ साल का समय लग गया. इस दौरान मेरा वजन भी बढ़ गया. मुझे इसे घटाना था और दबंग स्टाइल में वापसी करनी थी.'

Advertisement


वे जल्द ही वेब सीरीज में एक कड़क पुलिस अधिकारी के रोल में नजर आएंगी जिसमें वे अपनी हरकतों से दर्शकों को हंसाने और गुदगुदाने की कोशिश करेंगी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement