FilmWrap: बॉलीवुड में जल्द वापसी करेंगी राखी सावंत, छलांग का फर्स्ट लुक रिलीज

बिग बॉस टीआरपी के मामले में दे रहा सबको मात. मनोरंजन जगत में आज दिन भर क्या कुछ हुआ खास? जानने के लिए पढ़िए आज तक का फिल्म रैप.

Advertisement
राखी सावंत राखी सावंत

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 24 जनवरी 2020,
  • अपडेटेड 7:27 PM IST

एक्ट्रेस राखी सावंत इन दिनों यूके में हैं. लेकिन वो मुंबई और बॉलीवुड को बहुत याद कर रही हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है. राखी सावंत वीडियो में कह रही हैं- 'मैं अभी यूके में हूं. और मैंने ये सुनिश्चित किया है कि मैं मुंबई आ जाऊं. मैं मम्मी के ऑपरेशन के लिए मुंबई आई थी. अब यहां वापस आ गई हूं. लेकिन मेरा यहां दिल नहीं लगता.'

Advertisement

दिल से देखे गए सपने अधूरे रह जाए तो उनकी कसक जिंदगी भर दिल में रह जाती है. लेकिन इन सपनों को पूरा करने का मौका मिले तो पंगा लेना जरूर चाहिए, इस बात को बिना सोचे की जीत होगी या हार. ऐसी ही कहानी लेकर आई हैं कंगना रनौत, जिसका नाम है पंगा. 24 जनवरी को रिलीज हुई फिल्म पंगा कहानी है जया निगम की.

बिग बॉस 13 की परफॉर्मेंस ऐतिहासिक चल रही है. शो पिछले 4 महीनों से टीआरपी रेटिंग में अपना दबदबा बनाए हुए हैं. ऑनलाइन टीआरपी के साथ BARC रेटिंग में भी बिग बॉस का प्रदर्शन काबिलेतारीफ है. बिग बॉस 13 रियलिटी शो के इतिहास का सबसे सफल सीजन साबित हो रहा है. टेढ़े ट्विस्ट्स, नॉनस्टॉप एंटरटेनमेंट, हाईवोल्टेज ड्रामा और विवादों ने शो को ट्रेंड में रखा है.

Advertisement

राजकुमार राव अपनी एक और फिल्म की रिलीज के लिए तैयार हैं और ये फिल्म है छलांग. अपने बढ़िया अभिनय और किसी भी लुक में ढल जाने वाले राजकुमार राव इस फिल्म में एक पी टी टीचर का रोल निभा रहे है. इसका पहला लुक सामने आ चुका है.

पूरे 2 साल तक दर्शकों का मनोरंजन करने के बाद हिबा नवाब और निखिल खुराना स्टारर टीवी शो जीजाजी छत पर हैं ऑफ स्क्रीन होने जा रहा है. रिपोर्ट के मुताबिक मेकर्स के शो को ऑफ एयर करने के पीछे एक कारण ये भी है कि ये उम्मीद के मुताबिक टीआरपी नहीं बटोर पा रहा था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement