प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ़ इंडिया के सीईओ कुलमीत मक्कड़ का निधन, करण ने जताया दुख

प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ़ इंडिया के सीईओ कुलमीत मक्कड़ का निधन हो गया है. उनके अलविदा कहने के चलते पूरा बॉलीवुड गमजदा है. करण जौहर से लेकर हंसल मेहता तक, हर कोई कुलमीत के निधन पर शोक प्रकट कर रहा है.

Advertisement
कुलमीत मक्कड़ कुलमीत मक्कड़

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 01 मई 2020,
  • अपडेटेड 12:35 PM IST

बॉलीवुड इस समय अपने सबसे बुरे दौर से गुजर रहा है. दो दिन में बॉलीवुड ने अपने दो नायाब हीरों को हमेशा के लिए खो दिया. अब ऋषि कपूर और इरफान खान के बाद प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ़ इंडिया के सीईओ कुलमीत मक्कड़ का भी निधन हो गया है. उनके अलविदा कहने के चलते पूरा बॉलीवुड गमजदा है. करण जौहर से लेकर हंसल मेहता तक, हर कोई कुलमीत के निधन पर शोक प्रकट कर रहा है.

Advertisement

कुलमीत मक्कड़ के निधन से दुखी बॉलीवुड

निर्माता करण जौहर ने ट्वीट के जरिए दुख जाहिर किया है. वो ट्वीट में लिखते हैं- कुलमीत तुम प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ़ इंडिया के एक मजबूत स्तंभ थे. हमेशा तुम ने इंडस्ट्री के विकास के लिए काम किया. बहुत जल्दी छोड़कर चले गए. तुम्हारी याद आएगी. तुम्हारी आत्मा को शांति मिले.

फिल्ममेकर अशोक पंडित भी इस खबर से काफी दुखी हैं. वो ट्वीट करते हैं- कुलमीत की निधन की खबर सुनकर बहुत बुरा लग रहा है. उनका धर्मशाला में हार्ट अटैक के चलते निधन हुआ है. तु्म्हारी बहुत याद आएगी. परिवार के साथ मेरी सहानुभूति है. वहीं हंसल मेहता भी कुलमीत के जाने से परेशान हैं. उन्हें दुख है कि इरफान और ऋषि के बाद उन्होंने अब कुलमीत को भी खो दिया है.

खबरों के मुताबिक कुलमीत मक्कड़ कोरोना के खिलाफ जारी इस जंग में भी सक्रिय भूमिका अदा कर रहे थे. वो दिहाड़ी मजदूरों की मदद के लिए एक ट्रस्ट बनाने वाले थे. लेकिन उनका ये सपना तो अधूरा रह गया, वो खुद जरूर दुनिया को अलविदा कहकर चले गए.

Advertisement

2010 में बने थे प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ़ इंडिया के सीईओ

कुलमीत मक्कड़ की बात करें तो उन्होंने साल 2010 में प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ़ इंडिया बतौर सीईओ ज्वाइन किया था. इससे पहले वो सारेगामा और रिलांयस एंटरटेनमेंट जैसी कंपनियों के साथ भी जुड़े रहे थे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement