सुपरस्टार प्रभास अपनी अगली फिल्म की शूटिंग के लिए हैं तैयार, शेयर की फोटो

साउथ सुपरस्टार प्रभास ने अपनी अगली फिल्म की रिलीज को लेकर आधिकारिक घोषणा कर दी है. एक्टर ने फिल्म से जुड़ी कुछ जानकारियां साझा की हैं.

Advertisement
प्रभास प्रभास

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 17 जनवरी 2020,
  • अपडेटेड 7:08 PM IST

सुपरस्टार प्रभास को बाहुबली फिल्म में काम करने के बाद से सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर में खासी लोकप्रियता मिली. साल 2019 में एक्टर अपने बॉलीवुड डेब्यू को लेकर चर्चा में रहे थे. मगर फिल्म उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन कर पाने में सफल नहीं हो पाई. फिल्म में वे श्रद्धा कपूर के अपोजिट नजर आए थे. अब अभिनेता अपनी अगली रिलीज के लिए तैयार है जिसकी आधिकारिक घोषणा एक्टर ने खुद कर दी है.

Advertisement

प्रभास ने ट्विटर पर फिल्म से अपना लुक शेयर किया है. तस्वीर में वे किसी बड़े पैलेस या म्यूजियम में नजर आ रहे हैं. उन्होंने कैप्शन में लिखा- मैं ये बता कर काफी खुश महसूस कर रहा हूं कि मैं अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग शुरू करने जा रहा हूं. फिल्म के मजेदार शेड्यूल की तरफ मैं बढ़ रहा हूं. प्रभास के प्रशंसकों के लिए ये बड़ी खबर है. एक्टर एक बार फिर से बड़े पर्दे पर अपना जलवा बिखेरने के लिए तैयार हैं. ये देखने वाली बात होगी कि प्रभास इस फिल्म से दर्शकों पर कैसा प्रभाव छोड़ पाते हैं.

फिल्म में पूजा हेगड़े होंगी सामने

प्रभास की अगली फिल्म में एक्टर के अपोजिट पूजा हेगड़े नज़र आएंगी. फिल्म का निर्माण गोपी कृष्णा मूवीज और यूवी क्रिएशंस द्वारा किया जाएगा. फिल्म को राधा कृष्ण द्वारा तेलुगु में निर्देशित किया जाएगा और साथ में अन्य भाषाओं में डब भी किया जाएगा. बता दें कि प्रभास के प्रशंसक केवल भारत में नहीं बल्कि दुनिया भर में फैले हैं. इसलिए जब भी एक्टर की कोई फिल्म रिलीज होती है वो सुर्खियों में जरूर आती है. प्रभास साल में ज्यादा फिल्में नहीं करते. मगर उनका ध्यान बड़े बजट के प्रोजेक्ट्स की ओर ज्यादा रहता है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement