एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट साइना नेहवाल की बायोपिक की ट्रेनिंग के दौरान चोटिल हो गईं. अब चोट से जल्द उबरने के लिए उन्होंने फिजियोथेरेपी सेशन्स लेने शुरू कर दिए हैं
एक्ट्रेस ने अपने फिजियोथेरेपी सेशन की वीडियो शेयर की है. इस वीडियो में वे अपनी फिजियोथेरेपिस्ट के साथ नजर आ रही हैं. परिणीति ने वीडियो के साथ ही मेंशन किया है कि ये उनका पहला फिजियोथेरेपी सेशन है. उन्होंने लिखा, 'मेरी पूरी बॉडी एकदम अकड़ी हुई और सख्त हो गई है. मेरी फिजियोथेरेपिस्ट अपूर्वा को मेरा ध्यान रखने के लिए धन्यवाद'.
इससे पहले परिणीति ने गर्दन पर लगी चोट की फोटो शेयर की थी. उन्होंने लिखा था, 'मैं और साइना की पूरी टीम कोशिश कर रहे हैं कि मुझे चोट ना लगे, लेकिन गड़बड़ हो ही जाती है. मैं इसको जितना हो सके उतना आराम दूंगी और दोबारा बैडमिंटन खेलना शुरू करूंगी'.
बता दें इस फिल्म के लिए परिणीति जमकर बैडमिंटन की ट्रेनिंग ले रही हैं. वे अपने किरदार में ढलने की पूरी कोशिश कर रही हैं. हाल ही में परिणीति साइना के हैदराबाद वाले घर गईं थी और उनसे मिलीं.
फिल्म में परिणीति से पहले श्रद्धा कपूर साइना का रोल प्ले करने वाली थीं. लेकिन किसी वजह से उन्होंने फिल्म छोड़ दिया.
ये हैं परिणीति के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स-
साइना नेहवाल बायोपिक के अलावा परिणीति संदीप और पिंकी फरार, द गर्ल ऑन ट्रेल फिल्म में काम कर रही हैं. वहीं पिछली बार परिणीति को जबरिया जोड़ी में देखा गया था. इस फिल्म में उनकी पेयरिंग सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ की गई थी.
aajtak.in