What the Love Trailer: Netflix के शो में लवगुरु करण जौहर, सनी भी आईं नजर

वॉट द लव नाम के इस शो में करण जौहर कुछ युवाओं के लव गुरु की भूमिका में दिख रहे हैं. इस ट्रेलर में देखा जा सकता है कि करण जौहर छह युवाओं को ग्रूमिंग और सेल्फ लव के टिप्स देते नजर आ रहे हैं.

Advertisement
सनी लियोनी और करण जौहर सोर्स इंस्टाग्राम सनी लियोनी और करण जौहर सोर्स इंस्टाग्राम

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 21 जनवरी 2020,
  • अपडेटेड 12:08 AM IST

बॉलीवुड डायरेक्टर करण जौहर अपनी फिल्मों के साथ ही अपने नेटफ्लिक्स प्रोजेक्ट्स को लेकर भी चर्चा में बने हुए हैं. उन्होंने नेटफ्लिक्स पर इस साल की शुरुआत गोस्ट स्टोरीज से की थी. नेटफ्लिक्स की इस हॉरर ओरिजिनल फिल्म को जोया अख्तर, करण जौहर, दिबाकर बनर्जी और अनुराग कश्यप जैसे निर्देशकों ने डायरेक्ट किया था. घोस्ट स्टोरीज की चौथी कहानी को ने डायरेक्ट किया. इसमें और अविनाश तिवारी लीड रोल में नजर आए थे. इस प्रोजेक्ट के बाद करण जौहर एक बार फिर नेटफ्लिक्स पर नए शो के साथ आ रहे हैं. हाल ही में इस शो का ट्रेलर भी रिलीज हो गया है.

Advertisement

वॉट द लव नाम के इस शो में करण जौहर कुछ युवाओं के लव गुरु की भूमिका में दिख रहे हैं. इस ट्रेलर में देखा जा सकता है कि करण जौहर छह युवाओं को ग्रूमिंग और सेल्फ लव के टिप्स देते नजर आ रहे हैं. खास बात ये है कि करण के इस शो पर बॉलीवुड के कई सितारे भी नजर आएंगे जिसमें अली फजल, परिणीति चोपड़ा, सैफ अली खान, सनी लियोनी और हुमा कुरैशी जैसे सितारे भी शामिल हैं.

वर्कफ्रंट पर बेहद बिजी हैं करण जौहर

बता दें कि इससे पहले भी एक डेटिंग शो पर लव गुरु की भूमिका निभा चुके हैं. उन्होंने इश्क एफएम पर कॉलिंग करण नाम से एक पॉडकास्ट किया था. इस शो पर लोगों को डेटिंग सलाह देते थे. की अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो वे अपनी पीरियड फिल्म तख्त को लेकर चर्चा में हैं. इस फिल्म के अलावा वे 'गुंजन सक्सेना द करगिल गर्ल', सूर्यवंशी, ब्रह्मास्त्र और भूत पार्ट 1 द हॉन्टेड श‍िप, मिस्टर लेले और शेरशाह जैसी फिल्मों में प्रोड्यूसर की भूमिका निभाएंगे.वे इन फिल्मों में , जाह्नवी कपूर, , , आलिया भट्ट,, , वरुण धवन, कटरीना कैफ, , , , मौनी रॉय, जैसे कई सितारों के साथ काम कर रहे हैं.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement