रेप से जुड़े बयान को लेकर NCW ने 'सुल्तान' को समन भेज 8 जुलाई को पेश होने के लिए कहा

NCW चीफ ललिता कुमारमंगलम ने कहा कि सलमान के भेजे जवाब में कहीं भी माफी नहीं मांगी गई है. बल्कि राष्ट्रीय महिला आयोग को ही समझाने की कोशिश की गई है.

Advertisement
सलमान खान सलमान खान

प्रियंका झा

  • नई दिल्ली,
  • 30 जून 2016,
  • अपडेटेड 6:49 PM IST

रेप पीड़िता से तुलना वाले बयान को लेकर अभिनेता सलमान खान की मुसीबतें कम होती नजर नहीं आ रही हैं. राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने सलमान खान को समन भेज 8 जुलाई को पेश होने के लिए कहा है.

NCW चीफ ललिता कुमारमंगलम ने कहा कि गई है. बल्कि राष्ट्रीय महिला आयोग को ही समझाने की कोशिश की गई है. NCW चीफ ने कहा कि सलमान के वकील ने भी यह कहा कि अगर पूरे टेप को सुना जाए तो पता लगेगा कि सलमान खुद कह रहे हैं कि उन्होंने जो कहा वह गलत है. लेकिन फिर भी सलमान की ओर से माफी नहीं मांगी गई है.

Advertisement

ललिता कुमारमंगलम ने कहा कि उन्हें उम्मीद है सलमान यह समझेंगे कि उनके बयान ने समाज में रह रही रेप पीड़िताओं और बाकी महिलाओं को कितना नुकसान पहुंचाया है. इस मामले में सलमान ने बुधवार को महिला अयोग को जवाब भेजा था.

बता दें कि ने एक इंटरव्यू में यह कहा था कि उनकी आने वाली फिल्म 'सुल्तान' के एक सीन की शूटिंग इतनी थकाने वाली थी कि उसके बाद उन्हें रेप के शिकार महिला जैसा महसूस हुआ.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement