बिजनेसमैन से शादी करने जा रही हैं नेशनल अवॉर्ड विनर एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश?

अरेंज मैरेज के तहत कीर्ति एक बहुत ही मशहूर बिजनेसमैन से शादी करने जा रही हैं. एक पॉलिटिकल पार्टी से जुड़े रहने वाले कीर्ति के पिता को अपनी बेटी के लिए रिश्ता मिल गया है.

Advertisement
कीर्ति सुरेश कीर्ति सुरेश

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 03 अप्रैल 2020,
  • अपडेटेड 1:44 PM IST

साउथ फिल्म इंडस्ट्री में बड़े स्टार के तौर पर स्थापित कीर्ति सुरेश जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकती हैं. जानकारी के मुताबिक, कीर्ति जल्द ही किसी बड़े बिजनेसमैन से शादी करने जा रही हैं. बता दें कि पिछले साल कीर्ति को महानती फिल्म के लिए नेशनल अवाॉर्ड मिला था.

इसके अलावा कीर्ति के खाते में इंधू एनम मायम और सरकार जैसी हिट फिल्में भी हैं.

Advertisement

पिता ने खोजा रिश्ता

मीडिया रिपोर्टस की मानें तो अरेंज मैरेज के तहत कीर्ति एक बहुत ही मशहूर बिजनेसमैन से शादी करने जा रही हैं. एक पॉलिटिकल पार्टी से जुड़े रहने वाले कीर्ति के पिता को अपनी बेटी के लिए रिश्ता मिल गया है. कहा जा रहा है कि इस रिश्ते को लेकर कीर्ति ने भी हामी भर दी है, हालांकि, अभी तक कीर्ति की ओर से इस संबंध में कोई बयान नहीं आया है.

लॉकडाउन पड़ रहा करण जौहर को भारी, बच्चे दे रहे फैशन सेंस सुधारने की सलाह

कैंसर सर्वाइवर नफीसा अली को हुई दवा-राशन की परेशानी, गोवा प्रशासन ने की मदद

जब तक इस संबंध में कोई पुष्टि नहीं होती है या फिर कीर्ति की ओर से कोई बयान नहीं आता है तब तक ये सिर्फ खबरें ही हैं. कीर्ति के फैंस को उम्मीद होगी कि वे जल्द ही इस बारे में लोगों को बाताएंगी.

Advertisement

बॉलीवुड में भी आएंगी नजर

अगर कीर्ति के करियर की बात करें तो मलयालम फिल्म पायलट्स से उन्होंने 2000 में सिनेमा में कदम रखा था. तब वे चाइल्ड आर्टिस्ट थीं. इसके बाद उन्होंने बतौर एक्ट्रेस मलयालम फिल्म गीतांजली से 2013 में फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री ली थी. महानती में उनकी एक्टिंग के लिए उन्हें नेशनल अवॉर्ड भी मिला.

बॉलीवुड में उनकी एंट्री की बात करें तो वे भी जल्द ही होने वाली है. फिल्म मैदान में वे नजर आने वाली हैं. इस फिल्म में वे अजय देवगन की पत्नी का किरदार निभाएंगी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement