नच बलिए का नया सीजन अभी तक के सबसे पॉपुलर सीजन के तौर पर सामने आया है. पहले एपिसोड से ही शो में एक्स कंटेस्टेंट्स के लड़ाई-झगड़े सुर्खियों में बने हुए हैं. पिछले दो हफ्ते में शो के सबसे पॉपुलर एक्स कपल्स उर्वशी ढोलकिया-अनुज सचदेवा और मधुरिमा तुली-विशाल आदित्य सिंह के एलिमिनेशन से लोगों को काफी झटका लगा. लेकिन अब शो में आने वाले एलिमिनेशन को लेकर नई और शॉकिंग खबरें सामने आ रही हैं.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस हफ्ते नच बलिए शो में कोई भी जोड़ी एलिमिनेट नहीं होगी. खबरें हैं कि इस हफ्ते बॉटम 2 में श्रद्धा आर्या-आलम और सौरभ राज जय-रिद्धिमा जैन होंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, शो में बॉटम 2 की घोषणा करने के बाद कंटेस्टेंट्स को बताया जाएगा कि इस बार शो में एलिमिनेशन नहीं होगा. ये सुनते ही सभी कंटेस्टेंट्स को काफी रिलैक्स महसूस होगा.
वहीं, नच बलिए शो की बात करें तो इस बार सलमान खान ने ये शो प्रोड्यूस किया है. अहमद खान और रवीना टंडन शो में जज की भूमिका में नजर आ रहे हैं. शो शुरुआत से ही लाइमलाइट में बना हुआ है. सभी जोड़ियां एक-दूसरे को डांस में कड़ी टक्कर दे रही हैं. नच बलिए 9 का विजेता रियल कपल बनेगा या एक्स कपल ये देखना दिलचस्प रहेगा.
aajtak.in