दिसंबर में होगी 'सर्जिकल स्ट्राइक'

साल 2016 में हुए उड़ी हमले पर बनी है फिल्म. दिसंबर में होगी रिलीज

Advertisement
दीपराज राणा दीपराज राणा

जुगल पुरोहित / हिमानी दीवान

  • नई दिल्ली,
  • 29 अक्टूबर 2017,
  • अपडेटेड 3:46 PM IST

साल 2016 के उड़ी आतंकवादी हमले पर फिल्म बनकर तैयार हो चुकी है. इसी साल दिसंबर में इसके रिलीज होने की संभावना है. इसमें दीपराज राणा मुख्य भूमिका में हैं. दीप राज दो दशक से ज्यादा समय से इंडस्ट्री में सक्रिय हैं. उन्होंने टीवी शो रिपोर्टर और फिल्म मंगल पांडे में निभाई गई अहम भूमिकाओं के लिए जाना जाता है.

दीप के अलावा मीर सरवर, लाखा लखविंदर सिंह, जिमी शर्मा, संजय सिंह, अमित पाठक और वेदिता प्रताप सिंह भी फिल्म में अहम किरदार निभाते नजर आएंगे.

Advertisement

बता दें कि पिछले साल जम्मू और कश्मीर के उड़ी में सेना पर हुए आतंकवादी हमलों में 17 सैनिक शहीद हो गए थे, जिसके 11 दिनों के बाद भारतीय सेना ने

क्रिस्टल मूवीज के बैनर तले इसी विषय पर फिल्म बनाई गई है. इसका निर्देशक सुजाद इकबाल खान ने किया है. फिल्म के निर्माता हैं विजय वलभनाई और सोनू जैन. जैन का कहना है, "इस फिल्म पर काम करना सम्मान की बात है. यह प्रेरित एक रोमांचक कहानी है.

इसी विषय पर एक और फिल्म 'उड़ी' भी बन रही है. इसमें विकी कौशल मुख्य भूमिका में हैं. इसे आदित्य धर ने डायरेक्ट किया है. यह फिल्म अगले साल सितंबर महीने में रिलीज होनी है. इसे रॉनी स्क्रूवाला प्रोड्यूस कर रहे हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement