महेश बाबू की बेटी सितारा बनी भूत, मां नम्रता ने शेयर किया वीडियो

नम्रता ने इंस्टाग्राम पर सितारा का एक वीडियो शेयर किया है. वीडियो ब्लैक एंड व्हाइट है और इसमें डरावने बैकग्राउंड म्यूजिक के साथ सितारा चलती हुई नजर आ रही हैं. वे भूत बन सभी को डराती नजर आ रही हैं.

Advertisement
फैमिली संग महेश बाबू फैमिली संग महेश बाबू

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 12 जून 2020,
  • अपडेटेड 6:28 PM IST

बॉलीवुड इंडस्ट्री में जैसे तैमूर, इनाया, अबराम और करण जौहर के किड्स यश रूही पॉपुलर हैं वैसे ही साउथ इंडस्ट्री में सबकी चहेती हैं महेश बाबू और नम्रता शिरोडकर की बेटी सितारा. सितारा की फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल होती रहती हैं. उनका क्यूट अंदाज सभी को खूब पसंद आता है. हाल ही में लॉकडाउन में सितारा फनी एक्टिविटीज से अपना खूब टाइम पास कर रही हैं. हाल ही में उनकी मॉम नम्रता ने सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वे लोगों को डराती नजर आ रही हैं.

Advertisement

नम्रता ने इंस्टाग्राम पर सितारा का एक वीडियो शेयर किया है. वीडियो ब्लैक एंड व्हाइट है और इसमें डरावने बैकग्राउंड म्यूजिक के साथ सितारा चलती हुई नजर आ रही हैं. उन्होंने अपने बाल आगे किए हुए हैं और अपना चेहरा पूरी तरह से बालों से ढक रखा है. नम्रता ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा- घर के अंदर कॉन्जरिंग है. अरे, ये कोई और नहीं मेरी बेटी है. भूत की एक्टिंग करते हुए सितारा का ये वीडियो जितना डरावना है उतना ही क्यूट भी है. वीडियो को फैन्स भी काफी पसंद कर रहे हैं.

टीवी एक्टर ऋत्व‍िक धनजानी ने शेयर की शर्टलेस फोटो, सेलेब्स ने किया ये कमेंट

अंकिता का वर्कआउट वीडियो देखकर बोलीं आरती सिंह, मैंने कुछ नहीं सीखा

इस अपकमिंग फिल्म को लेकर चर्चा में

महेश बाबू की पॉपुलैरटी तो फिल्म जगत में है ही मगर लोकप्रियता के मामले में उनकी बेटी भी किसी से कम नहीं हैं. उनकी क्यूट फोटोज और एक्टिविटीज इंटरनेट पर छाई रहती हैं. वर्क फ्रंट की बात करें तो महेश बाबू की पिछली रिलीज फिल्म Sarileru Neekevvaru थी. उनकी अपकमिंग फिल्म Sarkaru Vaari Paata है. इसका निर्देशन पारासुरम कर रहे हैं. बता दें कि लॉकडाउन में महेश बाबू अपनी फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement