महाभारत के सीन में अचानक जीवित हुआ मुर्दा, सोशल मीडिया पर उड़ा मजाक

डीडी नेशनल पर अभी भी महाभारत सीरियल चल रहा है और लोग इसको खूब पसंद कर रहे हैं. लोग महाभारत की छोटी-छोटी गलतियां भी पकड़ रहे हैं जो कि काफी मजेदार है. टिकटॉक पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जहां मुर्दा सैनिक अचानक जीवित हो गया. ये वीडियो टिक टॉक पर धमाल मचा रही है.

Advertisement
कृष्ण के रोल में नितीश भरद्वाज कृष्ण के रोल में नितीश भरद्वाज

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 08 मई 2020,
  • अपडेटेड 1:38 PM IST

कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के चलते देशभर में लॉकडाउन लगा हुआ है और इसकी अवधि को धीरे-धीरे बढ़ाया जा रहा है. ऐसे में लोगों का घर में मनोरंजन करने के लिए रामायण और महाभारत जैसे सीरियल डीडी नेशनल पर फिर दिखाए गए और अब अन्य चैनल्स पर भी इनका प्रसारण शुरू हो गया है.

डीडी नेशनल पर अभी भी महाभारत सीरियल चल रहा है और लोग इसको खूब पसंद कर रहे हैं. लोग महाभारत की छोटी-छोटी गलतियां भी पकड़ रहे हैं जो कि काफी मजेदार है. टिकटॉक पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जहां मुर्दा सैनिक अचानक जीवित हो गया. ये वीडियो टिक टॉक पर धमाल मचा रही है.

Advertisement

चलते सीन में जिन्दा हो गया सैनिक

वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक बहुत गंभीर सीन चल रहा है और पीछे बैकग्राउंड में बहुत सारे सैनिक मरने की एक्टिंग कर रहे हैं. कैमरे के सामने एक सैनिक लेटा है और धीरे से ऊपर देखने लगता है फिर जैसे ही उसे पता चलता है कि कैमरा चालू है और शूटिंग जारी है तो वो तुरंत वापस लेट जाता है. ये घटना कैमरे में कैद हो गई, जिसे दर्शकों ने देखा और फिर इसका मजाक बनना शुरू हो गया.

wait for twist

यूजर्स ले रहे मजे

एक टिक टॉक यूजर ने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा, 'महाभारत का मुर्दा जीवित हो गया. शूटिंग अभी पूरी नहीं हुई...' इस वीडियो के 1.4 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. साथ ही 90 हजार से ज्यादा लाइक्स और 400 से ज्यादा कमेंट्स इसपर आ गए हैं. एक यूजर ने लिखा, 'भाई शूटिंग चल रही है, थोड़ी देर लेट जा...' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, 'हमने गलती ढूंढने में देरी कर दी.'

Advertisement

बता दें कि बी-आर चोपड़ा की बनाई महाभारत अपने समय में बेहद पॉपुलर हुई थी. इसे लॉकडाउन के समय में दोबारा प्रसारित किया गया है और दर्शकों को इसे देखने में काफी मजा भी आ गया है. लॉकडाउन की वजह से रामायण और महाभारत ने पॉपुलर कल्चर में अपनी जगह बनाई है. लोग इन शोज से जुड़े सीन्स और किरदारों पर खू सारे फनी वीडियो और जोक बनाते हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement