Maha Shivratri Bhojpuri Songs 2020: भोजपुरी में सुनिए भोले के सुपरहिट गाने

Maha Shivratri Bhojpuri Songs 2020: महाशिवरात्रि का आनंद भोले के भजनों और मस्ती भरे गानों के बिना अधूरा है. इसमें अगर भोजपुरी गीतों का तड़का लग जाए तो बात ही कुछ और हो जाती है. तो चलिए आपको एक ही जगह पर उपलब्ध कराते हैं आपके मनपसंद भोजपुरी गाने.

Advertisement
Maha Shivratri Bhojpuri Songs 2020: खेसारी लाल यादव Maha Shivratri Bhojpuri Songs 2020: खेसारी लाल यादव

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 20 फरवरी 2020,
  • अपडेटेड 2:11 PM IST

Maha Shivratri Bhojpuri Songs 2020: महाशिवरात्रि से ठीक पहले यूट्यूब पर भोले के भजनों का ट्रेंड होना शुरू हो गया है. बता दें कि 21 फरवरी को देश भर में भोले के भक्त व्रत रखेंगे और महाशिवरात्रि मनाएंगे. भगवान शिव के भजनों की बात को और भोजपुरी गानों का जिक्र ना आए, ऐसा तो संभव ही नहीं है. दिग्गज भोजपुरी कलाकार और सिंगर खेसारी लाल यादव, पवन सिंह और निरहुआ ने भगवान शिव के कई गाने गाए हैं जो बिहार, यूपी समेत देश भर में काफी लोकप्रिय हैं.

Advertisement

आज हम आपको बताने जा रहे हैं उन सुपरहिट गानों के बारे में जिन्होंने यूट्यूब पर धूम मचा कर रखी है. इन गानों को महाशिवरात्रि पर चलाकर आप माहौल को और भक्तिमय बना सकते हैं. तमाम भक्त ऐसे हैं जो शिवरात्रि पर भक्त रात भर जागते हैं और डीजे की धुन पर जमकर नाचते हैं. ऐसे में भोजपुरी गाने अपनी बीट्स के चलते काफी डिमांड में रहते हैं. तो चलिए एक ही जगह पर आपको उपलब्ध कराते हैं भगवान शिव के कई भोजपुरी भजन.

वीनस भोजपुरी नामक यूट्यूब चैनल पर भोजपुरी के ढेरों गीत उपलब्ध हैं. इसी चैनल पर महाशिवरात्रि स्पेशल सुपरहिट भोजपुरी सॉन्ग्स नाम से एक वीडियो है. ये एक ज्यूकबॉक्स फाइल है और इस पर आपको कई भोजपुरी गाने एक ही ट्रैक में मिल जाएंगे. गाने की शुरुआत खेसारी लाल  यादव के सुपरहिट भोजपुरी सॉन्ग "जलहा चढ़ईये बासुकीनाथ के" से होती है.

Advertisement

बात करें एक्टर-सिंगर पवन सिंह की तो उनके भजन भी शिवरात्रि पर काफी ज्यादा डिमांड में रहते हैं. वेव म्यूजिक भोजपुरी नामक यूट्यूब चैनल पर बेस्ट ऑफ पवन सिंह नाम से एक वीडियो है जिस पर पवन सिंह के ज्यादातर भोजपुरी गाने मिल जाएंगे. ये ज्यूकबॉक्स काफी ज्यादा सुना जाता है.

भोजपुरी गाने ढेरों हैं लेकिन निरहुआ के फैन्स के लिए तो अपने स्टार दिनेश लाल यादव के गाने ही बेस्ट हैं. दिनेश लाल यादव के गाने सुनने के लिए आपको जाना होगा निरहुआ म्यूजिक वर्ल्ड नाम के यूट्यूब चैनल पर. यहां आपको एक ही वीडियो में निरहुआ के कई गाने मिल जाएंगे. ये फाइल यूट्यूब पर कांवर के पावर नाम से सेव है. गानों में एक्टिंग भी निरहुआ ने ही की है.

भोजपुरी के सुपरहिट गानों में से ही एक है "डिम डिम बाजे जब तोहरा डमरू" सॉन्ग. ये गाना अब तक यूट्यूब पर तकरीबन 21 लाख बार सुना जा चुका है. गाने को अपलोड किया गया है टी-सीरीज हमार भोजपुरी नाम के यूट्यूब चैनल पर.

यूट्यूब गानों के लिए यूट्यूब चैनल वेव म्यूजिक भी काफी पसंद किया जाता है. इसी चैनल पर "मैं तेरे द्वार भोलेनाथ फिर से आई हूं" नाम का एक गाना है जिसे काफी पसंद किया जाता है. ये गाना भोजपुरी गानों के मुकाबले थोड़ा कम बीट्स वाला और स्लो है लेकिन फैन्स इस गाने को भी काफी सुनते हैं.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement