सो रही हैं आलिया या कर रहीं सोने का बहाना, फोटो शेयर कर बहन शाहीन ने खोला राज

शाहीन ने इंस्टाग्राम स्टोरी में आलिया भट्ट की एक बेहद क्यूट फोटो शेयर की है. फोटो में वे बेड पर आराम से सोती नजर आ रही हैं.

Advertisement
आलिया भट्ट आलिया भट्ट

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 19 अप्रैल 2020,
  • अपडेटेड 5:10 PM IST

बॉलवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट लॉकडाउन का भरपूर फायदा उठा रही हैं. वे अपनी फिटनेस का तो ध्यान रख ही रही हैं इसी के साथ वे क्रिएटिव फ्रंट पर भी कुछ खास करने की कोशिश कर रही हैं. इसके अलावा आलिया इस लॉकडाउन टाइम में कुकिंग में भी हाथ आजमा रही हैं. इन सब चीजों के बाद एक और चीज है जो आलिया इस लॉकडाउन पीरियड में जमके कर रही हैं. उनकी बहन शाहीन भट्ट ने एक तस्वीर शेयर कर इस बारे में बताया है.

Advertisement

शाहीन ने इंस्टाग्राम स्टोरी में आलिया भट्ट की एक बेहद क्यूट फोटो शेयर की है. फोटो में वे बेड पर आराम से सोती नजर आ रही हैं. उनके साथ उनकी पेट कैट भी सोती दिखाई दे रही है. शाहीन ने इस खूबसूरत पल को कैप्चर किया है जिसमें आलिया प्यारी नींद लेती नजर आ रही हैं. मगर शाहीन को ऐसा लग रहा है कि आलिया और उनकी पेट कैट सो नहीं रही हैं बल्कि सोने का नाटक कर रही हैं. उन्होंने तस्वीर के साथ ये बात मेंशन की है.

आलिया भट्ट के पास हैं बड़े प्रोजेक्ट्स

बता दें कि शाहीन अपनी बहनों के काफी करीब हैं. उन्होंने कुछ समय पहले भी बहनों संग तस्वीर शेयर की थी. आलिया भट्ट की बात करें तो लॉकडाउन में उनका अच्छा समय कट रहा है. वे खुद को इंगेज रखने के लिए कुछ ना कुछ करती ही रहती हैं. वर्क फ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट ने सड़क 2 की शूटिंग पूरी कर ली है. फिल्म का निर्देशन उनके पिता महेश भट्ट ने किया है. इसके अलावा वे अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आएंगी. इस फिल्म में वे रणहीर कपूर के साथ नजर आएंगी. फिल्म में अमिताभ बच्चन और साउथ सुपस्टार नागार्जुन भी नजर आएंगे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement