आज ही के दिन रिलीज हुई थी करियर की तलाश में भटकते युवा की कहानी 'लक्ष्य'

ऋतिक रोशन स्टारर फिल्म लक्ष्य 15 साल पहले आज ही के दिन रिलीज हुई थी. 1999 के कारगिल वॉर के बैकड्रॉप में लिखी गई ये कहानी दर्शकों को काफी पसंद आई थी.

Advertisement
ऋतिक रोशन ऋतिक रोशन

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 18 जून 2019,
  • अपडेटेड 7:04 PM IST

ऋतिक रोशन स्टारर फिल्म लक्ष्य 15 साल पहले आज ही के दिन रिलीज हुई थी. यह एक ऐसे युवा की कहानी थी जो अपनी पढ़ाई पूरी कर चुका है. उसके दोस्त अपना करियर तय कर चुके हैं और अलग-अलग राहों पर चलना शुरू कर चुके हैं. वहीं ऋतिक का किरदार करण अब तक यही नहीं समझ पा रहा है कि उसे क्या करना है.

Advertisement

लंबी जद्दोजहद के बाद करण तय करता है कि वह सेना में जाएगा और देश की सेवा करेगा. ऋतिक का किरदार देखते ही देखते लेफ्टिनेंट करण शेरगिल बन जाता है. 1999 के कारगिल वॉर के बैकड्रॉप में लिखी गई ये कहानी दर्शकों को काफी पसंद आई थी. फिल्म के 15 साल पूरे पर लीड एक्टर ऋतिक रोशन ने पोस्ट किया है.

ऋतिक रोशन ने ट्वीट कर लिखा, "खुद की तलाश के बारे में लिखी गई वो कहानी जिसने मेरी जिदंगी के कई आयाम को छुआ. लक्ष्य के जरिए मैंने एक अभिनेता के तौर पर खुद को तलाशा. इसने मुझे फरहान अख्तर के साथ डेढ़ दशक की दोस्ती दी है. इसने मुझे जनता का बेहिसाब प्यार दिया. फिल्म लक्ष्य हमेशा मेरे लिए बहुत खास रहेगी."

बता दें कि लक्ष्य का निर्देशन फरहान अख्तर ने किया था और इस फिल्म को बेस्ट कोरियोग्राफी के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था. फिल्म के गाने मैं ऐसा क्यों हूं, अगर मैं कहूं और कितनी बातें खूब पॉपुलर हुए थे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement