क्या आलिया भट्ट की बेस्ट फ्रेंड को डेट कर रहे हैं केएल राहुल? क्रिकेटर ने दिया जवाब

कॉफी विद करण विवाद के बाद क्रिकेटर केएल राहुल का नाम कई दिनों तक विवादों में रहा. उनकी निजी जिंदगी हमेशा चर्चा का विषय बनी रही है. पिछले काफी वक्त से इस तरह की रिपोर्ट्स आ रही हैं कि राहुल किसी सेलिब्रिटी के साथ रिलेशनशिप में हैं.

Advertisement
केएल राहुल और आकांक्षा रंजन केएल राहुल और आकांक्षा रंजन

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 19 अगस्त 2019,
  • अपडेटेड 5:00 PM IST

'कॉफी विद करण' विवाद के बाद क्रिकेटर केएल राहुल का नाम कई दिनों तक विवादों में रहा. उनकी निजी जिंदगी हमेशा चर्चा का विषय बनी रही है. पिछले काफी वक्त से इस तरह की रिपोर्ट्स आ रही हैं कि राहुल किसी सेलिब्रिटी के साथ रिलेशनशिप में हैं.

पंजाबी एक्ट्रेस सोनम बाजवा से लेकर सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी तक राहुल का नाम अब तक कई एक्ट्रेसेज के साथ जोड़ा जा चुका है. फिलहाल उनका नाम एक नए नाम के साथ जोड़ा जा रहा है और इसे लेकर वह चर्चा में हैं.

Advertisement

रिपोर्ट्स की मानें तो केएल राहुल, आलिया की बेस्ट फ्रेंड आकांक्षा रंजन कपूर को डेट कर रहे हैं. हाल में ऐसी खबरें आई थीं कि आकांक्षा ने राहुल को गली बॉय स्टार आलिया भट्ट और उनके बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर से उनकी मुलाकात कराई थी.

इन रिपोर्ट्स के बीच केएल राहुल ने बॉम्बे टाइम्स से एक बातचीत में कहा कि उन्हें उनके बारे में लिखी जा रही इस तरह ही रिपोर्ट्स के बारे में कोई अंदाजा नहीं है. उन्होंने कहा, "ओह, क्या इन सभी के बारे में लिखा गया है? मैं अखबार नहीं पढ़ता हूं इसलिए मुझे पता नहीं है कि क्या लिखा गया है.

राहुल ने कहा, "मैंने अपनी निजी चीजों को निजी रखना सीखा है और इस बारे में बात नहीं करता हूं. मैं अभी सिर्फ क्रिकेट तक ही सीमित रहना चाहूंगा." जब उनसे पूछा गया कि क्या वह सिंगल हैं या नहीं तो उन्होंने कहा, "मुझे नहीं पता. जब मुझे पता चल जाएगा तो मैं आपको कॉल करके बता दूंगा."

Advertisement

राहुल ने कोई सीधा जवाब नहीं देकर अभी तो अपने फैन्स को कन्फ्यूजन में ही छोड़ दिया है. हालांकि यदि वह वाकई आलिया की दोस्त को डेट कर रहे हैं तो इससे करोड़ों फीमेल फैन्स का दिल जरूर टूटने वाला है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement