खेसारी लाल यादव ने रितेश पांडे के गाने का बनाया TIK TOK, वीडियो Viral

खेसारी लाल यादव ने भोजपुरी सिंगर रितेश पांडे के नए सुपरहिट गाने 'गोरी तोरी चुनरी बा झलकऊवा' का टिक-टॉक बनाया है. खेसारी लाल यादव ने यह टिक-टॉक वीडियो ट्विटर पर शेयर किया है.

Advertisement
Khesari Lal Yadav Tik Tok Video Song (भोजपुरी गाना) Khesari Lal Yadav Tik Tok Video Song (भोजपुरी गाना)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 08 अप्रैल 2020,
  • अपडेटेड 2:17 PM IST

कोरोना वायरस के कारण देशभर में लॉकडाउन है. इस लॉकडाउन में आम आदमी से लेकर बड़े से बड़े स्टार्स तक अपने घरों में कैद हैं. ऐसे में कुछ स्टार्स टिक-टॉक वीडियो तो कुछ अलग-अलग तरीके से अपने फैंस तक पहुंच रहे हैं. इस बीच भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने भी टिक-टॉक वीडियो शेयर किया है.

खेसारी लाल यादव ने भोजपुरी सिंगर रितेश पांडे के नए सुपरहिट गाने 'गोरी तोरी चुनरी बा झलकऊवा' का टिक-टॉक बनाया है. इस वीडियो में वो गाते हैं, 'गोरी तोरी चुनरी बा झलकऊवा, जान मारे लहंगा इ लखनऊवा.' खेसारी लाल यादव ने यह टिक-टॉक वीडियो ट्विटर पर शेयर किया है.

Advertisement

बता दें कि यह गाना पहले ही काफी वायरल हो चुका है. दो यू-ट्यूब चैनल्स द्वारा रिलीज किए गए रितेश पांडे के इस गाने को 5 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है. यह गाना भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह और खेसारी लाल यादव पर फिलमाया गया है.

देखें रितेश पांडे का 'गोरी तोरी चुनरी' गाना...

वहीं, खेसारी लाल यादव ने भी इस गाने को गाया है, जिसे यू-ट्यूब पर 48 लाख बार देखा जा चुका है. दोनों गानों में कॉमन बात यह है कि भोजपुरी सिंगर अंतरा सिंह प्रियंका की आवाज दोनों में है.

देखें खेसारी लाल यादव का 'गोरी तोरी चुनरी' गाना...

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement