'भारत' एक्ट्रेस कटरीना कैफ नेहा धूपिया के पोडकास्ट शो ‘नो फिल्टर नेहा’ के सीज़न 3 में नज़र आएंगी. यहां कटरीना अपनी जिंदगी से जुड़े कई राज खोलेंगी.
पिंकविला की खबर के मुताबिक, कटरीना शो में बिना किसी झिझक के नेहा धूपिया के सवालों के जवाब देती नजर आएंगी. जब कटरीना से उनके रिलेशनशिप के बारे में पूछा गया तो उन्होंने सवाल के जवाब को टालते हुए एक मजेदार जवाब दिया.
बता दें कि कटरीना, रणबीर कपूर के साथ रिलेशन में थीं. इन दिनों रणबीर अब कटरीना की फ्रेंड आलिया भट्ट को डेट कर रहे हैं. आलिया के रणबीर के साथ कनेक्शन के बावजूद, दोनों (आलिया-कटरीना) अच्छे दोस्त बने हुए हैं.
वर्क फ्रंट की बात की जाए तो कटरीना फिल्म 'भारत' की शूटिंग में बिजी हैं. इस फिल्म में वो सलमान के अपोजिट हैं. फिल्म में पहले प्रियंका चोपड़ा फीमेल लीड रोल प्ले कर रही थीं. लेकिन फिर उन्होंने यह रोल करने से मना कर दिया, जिसके बाद कास्टिंग डायरेक्टर को कटरीना कैफ का नाम सूझा. इसके अलावा कटरीना फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' में भी नजर आएंगी.
मोनिका गुप्ता