सुशांत की फिल्म के लिए उत्साहित कार्तिक, बोले- चलो साथ में देखते हैं

सुशांत के सुसाइड के बाद से ही उनकी फिल्म दिल बेचारा को लेकर दर्शकों में उत्सुकता काफी बढ़ गई है और इस फिल्म के ट्रेलर से लेकर सॉन्ग्स तक को दर्शकों का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है. अब कार्तिक आर्यन ने भी इस फिल्म को लेकर ट्वीट किया है.

Advertisement
सुशांत सिह राजपूत-संजना संघी और कार्तिक आर्यन सुशांत सिह राजपूत-संजना संघी और कार्तिक आर्यन

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 22 जुलाई 2020,
  • अपडेटेड 11:07 PM IST

सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म दिल बेचारा 24 जुलाई को रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म का डिजिटल प्रीमियर होगा और ये फिल्म थियेटर्स में रिलीज होने के बजाए ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी हॉटस्टार पर रिलीज होगी. सुशांत के सुसाइड के बाद से ही इस फिल्म को लेकर दर्शकों में उत्सुकता काफी बढ़ गई है और इस फिल्म के ट्रेलर से लेकर सॉन्ग्स तक को दर्शकों का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है. अब कार्तिक आर्यन ने भी इस फिल्म को लेकर ट्वीट किया है और लोगों से अपील की है कि सब साथ मिलकर इस फिल्म को देखें.

Advertisement

कार्तिक आर्यन ने दिल बेचारा का पोस्टर शेयर किया है. इस पोस्टर में फिल्म की टाइमिंग भी लिखी है. सुशांत और संजना संघी स्टारर दिल बेचारा 24 जुलाई का रात 7.30 बजे डिजिटल प्रीमियर होगा. कार्तिक ने इस ट्वीट के कैप्शन में लिखा, चलो सब साथ में देखते हैं. दिल बेचारा प्रीमियर. बता दें कि कार्तिक के अलावा एकता कपूर ने भी इस फिल्म से जुड़ा पोस्ट शेयर किया था और लोगों से इस फिल्म को देखने का आग्रह किया था.

गौरतलब है कि दिल बेचारा का निर्देशन मुकेश छाबड़ा ने किया है. इस फिल्म में संजना संघी बतौर लीड एक्ट्रेस डेब्यू कर रही हैं. ये हॉलीवुड फिल्म फाल्ट इन आर स्टार्स का रीमेक है. सुशांत सिंह राजपूत के फैन्स इस फिल्म को देखने के लिए बेकरार हैं. वे अपने फेवरेट एक्टर को एक आखिरी बार सिल्वर स्क्रीन पर देख लेना चाहते हैं.

Advertisement

सुशांत के फैंस ने तो ये मांग भी की थी कि फिल्म को थियेटर्स में रिलीज किया जाए. मगर ऐसा संभव नहीं हो पाया. बता दें कि एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को अपने घर पर सुसाइड कर लिया था. उनके निधन के बाद से ही नेपोटिज्म और आउटसाइडर्स की बहस को लेकर इंडस्ट्री में बवाल मचा हुआ है. जहां पुलिस ने इसे सुसाइड बताया है वही कई फैंस और सितारे इस केस को सीबीआई को सौंपने की मांग कर रहे हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement