कार्तिक आर्यन की मां को पसंद एकता कपूर का ये सुपरहिट सीरियल, चाहती हैं सीक्वल

इंस्टाग्राम पर कार्तिक आर्यन द्वारा शेयर किए गए वीडियो में वे बर्तन धोते नजर आ रहे है. उन्होंने इस पर फनी कैप्शन भी लिखा है.

Advertisement
कार्तिक आर्यन कार्तिक आर्यन

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 30 मार्च 2020,
  • अपडेटेड 10:03 PM IST

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन धीरे-धीरे सभी के चहेते बनते जा रहे हैं. लॉकडाउन के दिन ताली बजाते हुए कार्तिक की तस्वीर खूब वायरल हुई थी जिसमें वे सिर पर भगोना रखे नजर आ रहे थे. कुछ दिन पहले एक्टर ने एक वीडियो शेयर किया जिसमें वे किचन के अंदर बर्तन साफ करते दिखाई दिए. उनके इस वीडियो पर एकता कपूर ने भी कमेंट किया.

Advertisement

इंस्टाग्राम पर कार्तिक द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो में वे बर्तन मांजते नजर आ रहे है. उन्होंने इस पर फनी कैप्शन देते हुए लिखा- कहानी घर घर की. कृप्या ये ना समझे कि मैं क्वारनटीन में रहने की वजह से ऐसा कर रहा हूं, ऐसा करना मेरे लिए आम है. कार्तिक आर्यन का ये वीडियो एकता कपूर को भी पसंद आया और उन्होंने लिखा 'नाइस'. इसका जवाब देते हुए कार्तिक आर्यन ने लिखा- 'मेरी मां इसका सीक्वल चाहती हैं.'

बता दें कि देश भर के लोग कोरोना जैसी भीषण महामारी से प्रभावित हैं और उन्हें मदद की जरूरत है. ऐसे में बॉलीवुड के स्टार्स उनकी मदद के लिए आगे आए हैं. एक्टर कार्तिक आर्यन ने पीएम केयर फंड में 1 करोड़ रुपए की धनराशि दान की है.

नहीं चली थी एक्टर की पिछली फिल्म

Advertisement

वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्टर कार्तिक आर्यन की पिछली फिल्म लव आज कल थी जिसमें वे सारा अली खान के साथ रोमांस करते नजर आए थे. फिल्म दर्शकों का दिल जीत पाने में नाकामयाब साबित हुई. फिलहाल एक्टर के पास भूल भुलैया 2 और दोस्ताना 2 जैसी फिल्में हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement