करण जौहर और एकता कपूर के बीच गहरी दोस्ती है. बॉलीवुड के दोनों नामी प्रोड्यूसर दो बड़े फिल्म प्रोडक्शन घराने के मालिक हैं. अकसर इन्हें चैट शो और सोशल इवेंट्स में देखा जाता है.
हाल ही में एकता ने करण की जमकर तारीफ की. उन्होंने टि्वटर पर करण की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'डेट नाइट, शांतिपूर्ण बातचीत, ये किसी और के जैसा प्यार नहीं है. आप मुझे स्पष्टता देते हो और कठिन सवालों के जवाब पाने में मदद करते हो.'
एक इवेंट के दौरान करण ने अपने बचपन के बारे में बताते हुए कहा कि मैं लोगों से मिलने-जुलने में असहज महसूस करता था. मुझे लगता था कि मैं दूसरों से अलग हूं. इस कारण मुझे किसी से बात करने में अजीब लगता था. मुझे डर था कि कहीं वो मेरे अलग होने की वजह से मुझे अपनाएंगे या नहीं.
महेन्द्र गुप्ता