लॉकडाउन में बाहर निकलने वालों पर कपिल शर्मा का तंज, 'मुर्गियों से ही कुछ सीख लो'

कपिल ने वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- इनसे ही सीख लो कुछ. घरों में रहो और जिंदगियां बचाओ. कोरोना वायरस. भारत कोरोना से लड़ेगा.

Advertisement
कपिल शर्मा कपिल शर्मा

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 25 मार्च 2020,
  • अपडेटेड 9:48 AM IST

बॉलीवुड और टीवी जगत के बाकी सेलेब्स की तरह कॉमेडी किंग कपिल शर्मा भी अपने ही घर में बंद रहने के लिए मजबूर है. कोरोना वायरस के संक्रमण को सीमित करने के लिए पूरे देश में लॉकडाउन कर दिया गया है. ऐसे में कपिल शर्मा भी अपने आसपास की चीजों के जरिए ही खुद को एंटरटेन कर रहे हैं. कपिल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जो यूं तो फनी है लेकिन इस वीडियो के जरिए कपिल शर्मा ने एक मैसेज देने की कोशिश की है.

Advertisement

दरअसल भारत सरकार द्वारा लगातार जारी की जा रही चेतावनियों के बावजूद कुछ लोग ऐसे हैं जो अब भी अपने घरों से बाहर निकलने से बाज नहीं आ रहे हैं. कपिल के द्वारा की गई ये इंस्टा पोस्ट ऐसे ही लोगों पर तंज करती है. कपिल शर्मा द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो में बहुत सी मुर्गियां अपने बाड़ों से बाहर निकल कर दाना चुगती नजर आ रही हैं. तभी अचानक पुलिस का सायरन बजने लगता है और सारी मुर्गियां बाड़े के अंदर घुस जाती हैं.

कपिल ने वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- इनसे ही सीख लो कुछ. घरों में रहो और जिंदगियां बचाओ. कोरोना वायरस. भारत कोरोना से लड़ेगा. कपिल की इस पोस्ट को 12 लाख से ज्यादा बार देखा गया है. वीडियो पर लोगों ने मजेदार कमेंट्स किए हैं और लिखा है कि यही तो लॉकडाउन का डर है. बता दें कि द कपिल शर्मा शो की शूटिंग पिछले काफी वक्त से बंद है. कोरोना के संक्रमण को रोकने के प्रयासों के तहत शो के मेकर्स ने शूटिंग बंद करने का फैसला किया था.

Advertisement

पुराने एपिसोड करेंगे एंटरटेन

कपिल शर्मा शो के फैन्स को अब अगले कुछ हफ्तों तक पुराने एपिसोड्स का रिपीट टेलीकास्ट ही देखने को मिलेगा. हालांकि कपिल इकलौते ऐसे नहीं हैं जिनके शो की शूटिंग बंद की गई है. तकरीबन सभी शोज की शूटिंग बंद कर दी गई है. यहां तक कि फिल्मों की शूटिंग पर भी स्टॉप लगा दिया गया है. हालांकि लोग अपने घरों में रहकर डिजिटल मीडियम या बाकी तरीकों से खुद को एंटरटेन कर रहे हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement