कोरोना महामारी के चलते आम लोगों से लेकर बॉलीवुड स्टार्स तक सभी अपने अपने घरों में रहने को मजबूर हैं, ऐसे में बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत भी अपने मनाली वाले घर में फैमिली के साथ टाइम बिता रही हैं. इस लॉकडाउन टाइम में वे खुद को एक्सप्लोर करने की कोशिश कर रही हैं. वो आए दिन अपने फैन्स के लिए कोई न कोई सरप्राइज लेकर आती रहती हैं. इन दिनों एक्ट्रेस कविता में हाथ आजमा रही हैं.
बॉलीवुड की क्वीन कंगना अपने इस नए टैलेंट को प्रशंसकों संग शेयर करना चाह रही हैं. इस कविता को उन्होंने अपनी आवाज में रिकॉर्ड भी किया है. हाल ही में टीम कंगना रनौत के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर इस कविता का एक छोटा सा टीजर भी रिलीज किया गया है. इस टीजर में कंगना की आवाज भी सुनाई दे रही है जिसमें वे अपनी कविता के टाइटल का नाम लेती नजर आ रही हैं.
आमिर खान की फिल्म में कुछ सेकेंड्स के लिए दिखा 'हथौड़ा त्यागी', आज है स्टार
211 गायकों ने गाया ये गाना, लता ने किया ट्वीट, PM मोदी ने भी की तारीफ
कंगना ने कैप्शन में लिखा है कि ‘एक कलाकार के दिल से सीधा उसकी आवाज में एक कविता, कल आसमान पहुंचना है’ कंगना अपनी इस कविता को सोमवार को अपने फैन्स के सामने पेश करेंगी. बता दें कि इससे पहले कंगना रनौत ने मदर्स डे पर भी एक खूबसूरत कविता पढ़ कर अपनी मां को विश किया था.
शानदार रहा है एक्ट्रेस का करियर
कंगना ने साल 2006 में फिल्म गैंगस्टर से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था, इसके बाद वे फिल्म लम्हें, फैशन, वन्स अपोन अ टाइम इन मुंबई, तनु वेड्स मनु, क्वीन, मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी और मेंटल है क्या जैसी फिल्मों के जरिए अपनी एक्टिंग से सभी को प्रभावित कर चुकी हैं.
aajtak.in