कलंक के प्रचार का अनूठा तरीका, बीच पर सितारों ने लहराया पोस्टर

करण जौहर की मल्टीस्टारर मुवी कलंक इस महीने 17 अप्रैल को रिलीज होने के लिए तैयार है. 3 अप्रैल को फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज कर दिया गया. अब फिल्म की स्टारकास्ट इसके प्रमोशन में व्यस्त हैं.

Advertisement
कलंक पोस्टर लॉन्च पर आल‍िया-वरुण कलंक पोस्टर लॉन्च पर आल‍िया-वरुण

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 04 अप्रैल 2019,
  • अपडेटेड 10:52 PM IST

करण जौहर की मल्टीस्टारर मुवी कलंक इस महीने 17 अप्रैल को रिलीज होने के लिए तैयार है. 3 अप्रैल को फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज कर दिया गया. अब फिल्म की स्टारकास्ट इसके प्रमोशन में व्यस्त हैं. सितारे अपनी फिल्म का प्रचार नए तरीके से करते नजर आ रहे हैं.

बताते चलें कि समुद्र किनारे वरुण धवन, आदित्‍य रॉय कपूर और आलिया भट्ट ने फिल्म का विशाल पोस्टर (फ्लैक्स) लहराया. इसकी तस्वीरें सामने आई हैं. इसे फिल्म के प्रचार का अनूठा तरीका बताया जा रहा है. पोस्टर में कलंक की पूरी स्टारकास्ट दिख रही है.

Advertisement

बता दें कि कलंक प्यार और बदले की कहानी है. इसमें वरुण धवन, आलिया भट्ट, संजय दत्त, माधुरी दीक्षित, आदित्‍य रॉय कपूर और सोनाक्षी सिन्हा अहम भूमिकाओं में हैं. ये करण जौहर का ड्रीम प्रोजेक्ट है.

कलंक का निर्देशन अभिषेक वर्मन कर रहे हैं. इसका बजट करीब 80 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. कलंक निर्माण के साथ ही सुर्खियों में है. फिल्म पहले 19 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी. मगर बाद में इसकी रिलीज डेट 17 अप्रैल कर दी गई. कलंक इस साल की बड़ी फिल्म है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement