हॉलीवुड स्टार ने अमेरिका के अस्पतालों को डोनेट किए 1 लाख से अधिक मास्क

फिल्म डालास बायर्स क्लब के लिए बेस्ट एक्टर का ऑस्कर जीत चुके और क्रिस्टोफर नोलन की लेजेंडरी फिल्म इंटरस्टेलर में मुख्य भूमिका निभा चुके एक्टर मैथ्यू मैक्हॉने ने कोरोना के खतरे से निपटने के लिए 1 लाख 10 हजार मास्क डोनेट किए हैं.

Advertisement
मैथ्यू मैकॉन्हे अपनी पत्नी के साथ मैथ्यू मैकॉन्हे अपनी पत्नी के साथ

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 27 मई 2020,
  • अपडेटेड 12:46 AM IST

कोरोना वायरस के चलते पूरी दुनिया में लॉकडाउन जैसी स्थिति है. इस महामारी ने दुनिया भर के देशों को प्रभावित किया है. यही कारण है कि बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड स्टार्स अपनी-अपनी तरफ से हरसंभव मदद कर रहे हैं. फिल्म डालास बायर्स क्लब के लिए बेस्ट एक्टर का ऑस्कर जीत चुके और क्रिस्टोफर नोलन की लेजेंडरी फिल्म इंटरस्टेलर में मुख्य भूमिका निभा चुके एक्टर मैथ्यू मैक्हॉने ने कोरोना के खतरे से निपटने के लिए 1 लाख 10 हजार मास्क को अमेरिका के टैक्सास के लोकल अस्पतालों में डोनेट किए हैं.

Advertisement

मैथ्यू ने कार कंपनी लिंकन के साथ मिलकर इस काम को अंजाम दिया है. उन्होंने फेसबुक पोस्ट में लिखा, मैं और केमिला टैक्सास के ग्रामीण अस्पतालों में इन मास्क को पहुंचाने जा रहे हैं. इस फोटो में मैथ्यू को मास्क और हेडगियर में देखा जा सकता है. गौरतलब है कि इससे पहले भी मैथ्यू ने टैक्सास के अस्पतालों में 80 हजार मास्क डोनेट किए थे.

बता दें कि इस वायरस से निपटने के लिए बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड सेलेब्स आर्थिक योगदान दे रहे हैं. इससे पहले हॉलीवुड के पावर कपल रॉयन रेनॉल्ड्स और ब्लेक लिवेली ने न्यूयॉर्क के अस्पतालों को 4 लाख डॉलर्स डोनेट किए थे. खास बात ये है कि ये सुपरस्टार कपल इससे पहले भी 1 मिलियन डॉलर्स यानि 7.5 करोड़ की चैरिटी कर 'फीडिंग अमेरिका' और 'फूड बैंक्स कनाडा' नाम की संस्थाओं को डोनेट कर चुका था.

Advertisement

कई सितारों ने किया कोरोना के खिलाफ जंग में डोनेट

वही सिंगर रिहाना, स्पैनिश सिंगर रिकी मार्टिन, जस्टिन बीबर, जस्टिन टिंबरलेक, लेडी गागा, एंजेलिना जोली जैसे कई सितारे भी कोरोना के खिलाफ लड़ाई में अलग-अलग संस्थाओं को डोनेट कर चुके हैं. इसके अलावा बॉलीवुड में सलमान खान, अक्षय कुमार, कार्तिक आर्यन, आलिया भट्ट, सारा अली खान, मनीष मल्होत्रा, अनीता डोंगरे, कटरीना कैफ जैसे कई सितारों ने कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में डोनेट किया है. वही सोनू सूद कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में जबरदस्त योगदान दे रहे हैं और वे अब तक हजारों लोगों को खाना खिला चुके हैं साथ ही मुंबई के कई लोगों को उनके घर भी पहुंचा चुके हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement