कोरोना के चलते स्थगित कान्स 2020, हिना को अब भी भाग लेने की उम्मीद

कोरोना वायरस के चलते कान्स 2020 को आगे के लिए शिफ्ट कर दिया गया है. मगर हिना खान को भरोसा है कि वे कान्स 2020 का हिस्सा होंगी.

Advertisement
हिना खान हिना खान

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 27 मार्च 2020,
  • अपडेटेड 11:24 PM IST

एक्ट्रेस हिना खान ने बहुत कम सयम में की देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर में खूब नाम कमाया है. साल 2019 में एक्ट्रेस ने कान्स फिल्म फेस्टिवल में शिरकत की थी. इसी के साथ वे कान्स के रेड कार्पेट पर चलने वाली देश की पहली टीवी एक्ट्रेस भी बनीं. साल 2020 में भी हिना खान कान्स फिल्म फेस्टिवल में दोबारा अपनी मौजूदगी दर्ज कराने के लिए बहुत उत्साहित थीं मगर फिलहाल जानलेवा कोरोना वायरस ने उनके इस उत्साह पर पानी फेर दिया है. मगर खुशी की बात तो ये है कि हिना को अभी भी ये उम्मीद है कि वे कान्स 2020 का हिस्सा होंगी.

Advertisement

दरअसल दुनियाभर में फैले कोरोना को देखते हुए आयोजकों द्वारा कान्स फिल्म फेस्टिवल 2020 को आगे के लिए टाल दिया गया है. हिना खान को ऐसा लगता है कि आगे जाकर जब हालात सुधर जाएंगे और देश के बाहर ट्रेवल करना सुरक्षित हो जाएगा तो वे कान्स 2020 का हिस्सा जरूर बनना चाहेंगी. हिना अपनी अपकमिंग फिल्म कंट्री ऑफ ब्लाइंड के सिलसिले में कान्स में शरीक होने वाली थीं.

क्वारनटीन में रश्मि-अंकिता की मस्ती, BB के ऐतिहासिक सीन को किया रीक्रिएट

लॉकडाउन में शिल्पा को याद आ रही मेड, गार्डन की सफाई में हुआ ऐसा हाल

बता दें कि साल 2019 हिना खान के लिए काफी खास साबित हुआ था. साल 2019 में वे कसौटी जिंदगी की पार्ट 2 में कोमोलिका का रोल प्ले कर सुर्खियों में आई थीं. इसके अलावा इसी साल उन्हें उनकी पहली फिल्म हैक्ड भी मिली थी. हालांकि ये फिल्म साल 2020 में रिलीज की गई. कान्स 2019 में बड़े सेलेब्रिटीज के बीच हिना खान ने ना सिर्फ जलवे बिखेरे बल्कि दुनियाभर के लोगों के लिए सेंटर ऑफ अट्रैक्शन बनीं.

Advertisement

हिना के कई सारे प्रोजेक्ट्स की शूटिंग रुकी

फिलहाल एक्ट्रेस दूसरों की तरह कोरोना वायरस के प्रकोप से जूझ रही हैं. उनके कई सारे प्रोजेक्ट्स पेंडिंग पड़े हैं और कोरोना वायरस की वजह से हिना के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की शूटिंग पर रोक लगा दी गई है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement