Gully Boy First Review: दमदार है आलिया-रणवीर की फिल्म, सेलेब्स ने बांधे तारीफों के पुल

रणवीर सिंह और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म गली बॉय की 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे के दिन रिलीज होने जा रही है. हाल ही में बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में इसकी स्क्रीनिंग रखी गई थी.

Advertisement
रणवीर सिंह रणवीर सिंह

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 12 फरवरी 2019,
  • अपडेटेड 11:54 PM IST

रणवीर सिंह और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म गली बॉय 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे के दिन रिलीज होने जा रही है. हाल ही में बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में इसकी स्क्रीनिंग रखी गई थी. वहां इसे खूब तारीफें मिली हैं. फिल्म फेस्टिवल में तारीफें बटोरने के बाद मुंबई में फिल्म की स्क्रीनिंग रखी गई. राहुल बोस, दिव्या दत्ता, सिद्धार्थ महादेवन, सैयामी खेर जैसे सितारों ने फिल्म देखने के बाद इसका रिव्यू सोशल मीडिया पर साझा किया.

Advertisement

राहुल बोस ने ट्वीट कर लिखा, "कल गली बॉय देखी. ये आपको एक ऐसी दुनिया में ले जाती है जिसके बारे में आप कुछ नहीं जानते और यह आपको उन लोगों, उनके भविष्य, उनकी जिंदगियों के बारे में फिक्र करने के लिए मजबूर करती है. आप ऑडियंस के तौर पर और किसी चीज की उम्मीद करते हैं? शानदार निर्देशन, जबरदस्त परफॉर्मेंस, भावनात्मक उतार चढ़ाव. और दमदार म्यूजिक व लिरिक्स."

राहुल ने अपने रिव्यू में रणवीर और आलिया की तारीफ करते हुए एक अलग से ट्वीट किया. उन्होंने लिखा, "गली बॉय के लिए कुछ और खास शब्द. रणवीर का अब तक का सबसे शानदार काम. आजाद लेकिन धमाकेदार. आलिया ने शानदार काम किया, बिलकुल वास्तविक परफॉर्मेंस, आपका दिल टूट जाएगा बाकी की कास्ट ने भी अच्छा काम किया है. जोया अख्तर के कैमरा वर्क के आगे सिर झुकाना होगा."दिव्या दत्ता ने भी ट्वीट कर फिल्म की तारीफ की है उन्होंने लिखा, "गली बॉय देखी. जोया अख्तर के आगे सिर झुकाती हूं. हर दृश्य में जैसा जादू सा फैल जाता है. हर कलाकार ने शानदार काम किया है. शुक्रिया और सभी को शुभकामनाएं." शंकर महादेवन ने भी इस फिल्म की तारीफ की है और ट्विटर पर लिखा, "रणवीर से बेहतर इसे कोई भी नहीं कर सकता था. गली बॉय को ही जेहन में लेकर सुबह जगूंगा."

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement