अनूठा है गोविंदा का डांस, मामा लच्छू महाराज से मिली थी ये नसीहत

एजेंडा आज तक 2018 में श्वेता सिंह के साथ बातचीत गोविंदा ने अपनी जिंदगी के कुछ अनछुए पहलुओं पर बातचीत की.

Advertisement
गोविंदा गोविंदा

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 18 दिसंबर 2018,
  • अपडेटेड 11:46 AM IST

गोविंदा की फिल्म अगले साल 11 जनवरी को रिलीज होने जा रही है. फिल्म में गोविंदा ने डबल रोल प्ले किया है और मिशिका चौरसिया फीमेल लीड रोल प्ले कर रही हैं. फिल्म का नया गाना 'ढोली ढोल बजा' एजेंडा आज तक 2018 के मंच से लॉन्च किया गया. गोविंदा ने डांस और अपने गुरु के बारे में बातचीत की.

आज तक की सीनियर जर्नलिस्ट श्वेता सिंह के साथ बातचीत में एक्टर ने कहा, "जो बिना बोले बहुत कुछ कह जाए वही का डांस है. दरअसल मेरे आदरणीय मामाजी लच्छू जी महाराज ने मुझसे कहा कि गोविंद जब तुम डांस करो तो ऐसा नहीं लगना चाहिए कि तुम डांस करने के लिए डांस कर रहे हो. उन्होंने मुझे बिना बोले बात करने का तरीका समझाते हुए तबले के बोल सुनाए."

Advertisement

गोविंदा ने कहा कि उनके गुरु ने उन्हें समझाया था कि जिस वक्त इंसान दिखावे के लिए नहीं बल्कि खुद के लिए डांस करता है तो वो डांस होता है. एक्टर ने कहा कि जिस वक्त आप पूरे के पूरे 9 रस प्रस्तुत करते हैं तो लगता है कि ये कलाकार कला से आगे बढ़कर कुछ प्रदान करता है. जो लोग मस्ती में डांस करते हैं वो असल में बिना बोले बात ही कर रहे होते हैं.

गोविंदा ने बताया कि उन्होंने बॉलीवुड में सेट पर जाकर घंटों इंतजार करने और वहीं सब कुछ तय करने का रिवाज बदला था. उन्होंने कहा, "उस जमाने में हम इंतज़ार किया करते थे. प्रोड्यूसर आएंगे और मिलेंगे. मैंने ये प्रथा थोड़ी चेंज कर दी. मैंने वीडियो बनाया और उसे पहलाजजी को दिखाया. पहलाज जी उस वक्त वो फिल्म आदरणीय जी के साथ कर रहे थे."

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »