Film wrap: संजू का टीजर जारी, विराट की टी-शर्ट में अनुष्का

एक्टर संजय दत्त की जिंदगी पर बनी साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'संजू' का टीजर रिलीज हो गया है. 1.25 मिनट लंबे टीजर के पहले शॉट में रणबीर कपूर को देखकर उनके फैन हैरान हो जाएंगे. इसके अलावा एक बार फिर अनुष्का शर्मा पति विराट कोहली की टी-शर्ट में नजर आईं. पढ़े और क्या रहा खास:

Advertisement
Film Wrap Film Wrap

पूजा बजाज

  • दिल्ली,
  • 24 अप्रैल 2018,
  • अपडेटेड 9:37 PM IST

एक्टर संजय दत्त की जिंदगी पर बनी साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'संजू' का टीजर रिलीज हो गया है. 1.25 मिनट लंबे टीजर के पहले शॉट में रणबीर कपूर को देखकर उनके फैन हैरान हो जाएंगे. इसके अलावा एक बार फिर अनुष्का शर्मा पति विराट कोहली की टी-शर्ट में नजर आईं. पढ़े और क्या रहा खास:

एक्टर संजय दत्त की जिंदगी पर बनी साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'संजू' का टीजर रिलीज हो गया है. 1.25 मिनट लंबे टीजर के पहले शॉट में रणबीर कपूर को देखकर उनके फैन हैरान हो जाएंगे. एक पल के लिए आप सोचेंगे कि संजय दत्त खुद सीन में हैं. राजकुमार हिरानी निर्देशित संजू का ट्रेलर बेहद शानदार है. रिलीज के कुछ मिनटों के अंदर ये यूट्यूब पर वायरल हो गया.

Advertisement

अभिनेता संजय दत्त की लाइफ पर बनी फिल्म का टीजर 24 अप्रैल को र‍िलीज हो गया है. इस फिल्म का पहले पोस्टरमें रणबीर कपूर संजय दत्त के निभाई आइकॉनिक किरदारों में नजर आ रहे हैं. इस फिल्म का नाम संजू है. इस बात का खुलासा कई दिनों पहले डायरेक्टर सुभाष घई ने रिवील कर दिया था. फिल्म की कास्टिंग पर खास ध्यान दिया गया है. ये है संजय दत्त की ल लाइफ को दिखाने वाली रील लाइफ स्टार कास्ट.

टीजर से पहले वायरल हुईं 'संजू' बने रणबीर की 10 तस्वीरें

संजय दत्त की बायोपिक रणबीर कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म का टीजर और टाइटल जारी हो चुका है. रणबीर कपूर की इस फिल्म का नाम है संजू. फिल्म के टीजर लॉन्च से पहले ही इस फिल्म की तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो गई हैं.

Advertisement

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को यूं ही इंडस्ट्री के सबसे रोमांटिक और हिट कपल नहीं कहा जाता. कभी दोनों एक दूसरे के लिए अपने प्यार का इजहार वीडियो और तस्वीरों में करते नजर आते हैं तो कभी कुछ भी ना बोल कर भी अपनी करीबियों को जाहिर कर देते हैं. जैसे कि एक बार फिर अनुष्का का विराट के स्टाइल को कॉपी करना या फिर विराट के ही आउटफिट को अपनी स्टाइल स्टेटमेंट में शामिल करना.

श्वेता तिवारी की बेटी पलक ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर शेयर की थी. जिसके बाद सोशल मीडिया पर लोग उनके लिप सर्जरी कराने की खबरें उड़ाने लगे. तस्वीर में उनका शॉट काफी क्लोजअप है. जिसकी वजह उनके लिप सर्जरी कराने की बात उठने लगी. लेकिन पलक ने बिना देर किए लोगों के इन आरोपों का मुंहतोड़ जवाब दिया.

फिल्म इंडस्ट्री फिल्मों के अलावा स्टार्स की सैलरी या फीस भी एक दिलचस्प मुद्दा रहा है. अब एक जाने-माने प्रोड्यूसर ने कई एक्टर्स की फीस को लेकर चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. उन्होंने कहा है कि ऐसे कई स्टार्स हैं जो फिल्मों में काम करने के लिए 50-50 करोड़ फीस के तौर पर चार्ज करते हैं.

प्रसिद्ध एक्टर मैकमोहन शोले में सांभा के किरदार के लिए जाने जाते हैं. वे 24 अप्रैल 1938 को कराची में जन्मे थे. वे पहले सांभा का किरदार निभाने को लेकर असमंजस में थे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement