सलमान, शाहरुख और आमिर के बाद नहीं होगा कोई सुपरस्टार: फातिमा

आमिर खान की फिल्म दंगल और ठग्स ऑफ हिंदोस्तान में काम कर चुकीं फातिमा सना शेख का कहना है कि बॉलीवुड के तीन खान इंडस्ट्री के आखिरी सुपरस्टार होंगे.

Advertisement
फातिमा सना शेख फातिमा सना शेख

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 25 मार्च 2019,
  • अपडेटेड 10:52 PM IST

आमिर खान की फिल्म दंगल और ठग्स ऑफ हिंदोस्तान में काम कर चुकीं फातिमा सना शेख का कहना है कि बॉलीवुड के तीन खान इंडस्ट्री के आखिरी सुपरस्टार होंगे. एक इंटरव्यू में फातिमा ने कहा, "सुपरस्टार्स वाला युग काफी पहले खत्म हो चुका. खान्स के बाद मुझे नहीं लगता कि हमें कोई सुपरस्टार्स मिलेंगे. अब सभी उपलब्ध रहते हैं लेकिन पहले ये सब अवेलिबल नहीं होते थे. हम न तो उन्हें सोशल मीडिया पर सर्च कर सकते थे और न ही उनकी जिंदगी को फॉलो कर सकते थे."

Advertisement

फातिमा ने कहा, "हम उनसे सिर्फ फिल्मों के माध्यम से ही संपर्क कर पाते थे. फातिमा ने बॉलीवुड में अपनी शुरुआत के बारे में भी बात की. उन्होंने कहा, "मेरे दिमाग पर सिर्फ अभिनय था. जो एक वजह जिसके चलते मैं हर ऑडीशन में जाती थी वो ये होती थी कि मुझे कैमरा के सामने परफॉर्म करने का मौका मिलता था. भले ही सेटअप छोटा क्यों न हो."

फातिमा सना शेख ने कहा, "दंगल से पहले कभी भी मुझे खुद अपने लिए प्रोजेक्ट चुनने का मौका नहीं मिला था. मैंने दंगल इसलिए की थी क्योंकि तब मेरे पास वही एकमात्र विकल्प था. हर एक्टर इस फेज से गुजरता है. चीजें इसी तरह काम करती हैं. मुझे खुशी है कि उस फिल्म के बाद और ठग्स ऑफ हिंदोस्तान के बाद मेरे पास अब और विकल्प हैं."

Advertisement

फातिमा ने कहा कि कोई ऐसा नियम नहीं है जो सभी पर लागू होता हो, लेकिन अब नेटफ्लिक्स और अमेजन के चलते हमारे पास विकल्प रहते हैं. अलग-अलग माध्यमों के होने से हमें ज्यादा विकल्प मिल जाते हैं. जहां मैं पहुंचना चाहती हूं वहां तक पहुंचने के लिए शायद मुझे 2 या 6 साल लग जाएंगे, लेकिन मुझे खुशी है कि कम से कम मैं सफर तय कर रही हूं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement