Bigg Boss 12 : एक्स कंटेस्टेंट विकास गुप्ता ने बताया किसका फर्स्ट इम्प्रेशन बेस्ट

बिग बॉस 11 के चर्चित कंटेस्टेंट विकास गुप्ता को इस सीजन में कुछ ही चेहरे प्रभावी लगे हैं.

Advertisement
विकास गुप्ता विकास गुप्ता

महेन्द्र गुप्ता

  • नई द‍िल्‍ली,
  • 17 सितंबर 2018,
  • अपडेटेड 6:50 PM IST

बिग बॉस 12 के घर में 17 कंटेस्टेंट अपनी किस्मत आजमाने दाखिल हुए हैं. इन्होंने अपनी स्ट्रेटजी के अनुसार दर्शकों पर प्रभाव छोड़ना शुरू कर दिया है. सभी कंटेस्टेंट अपने आप में नायाब हैं, लेकिन बिग बॉस 11 के चर्चित कंटेस्टेंट विकास गुप्ता को कुछ ही चेहरे प्रभावी लगे हैं.

विकास गुप्ता ने एक ट्वीट कर बताया है, "इस साल बिग बॉस 12 में मैं दीपिका कक्कड़, करणवीर बोहरा, श्रीसंत, दीपक ठाकुर और उर्वशी वाणी को देखने वाला हूं, इनका फर्स्ट इम्प्रेशन सबसे अच्छा है."

Advertisement

विकास गुप्ता पिछले सीजन में अंतिम पांच में शामिल थे. उन्होंने बहुत समझदारी से ये खेल खेला था. इस बार देखना है कि उनकी जगह कौन ले रहा है.

बिग बॉस में रविवार को ग्रैंड प्रीमियर में कंटेस्टेंट की लिस्ट सामने आने के बाद से ही सोशल मीडिया पर हलचल तेज है. अभी से फैंस के बीच विनर की भविष्यवाणी की जाने लगी है. ट्विटर पर बिग बॉस फैंस के बीच मानो जंग सी छिड़ चुकी है.

सभी अपने फेवरेट कंटेस्टेंट के लिए बैटिंग कर रहे हैं. शो जीतने के दावेदारों में रोशमी, दीपिका कक्कड़, सृष्टि रोडे, जसलीन, करनवीर बोहरा, नेहा पेंडसे, रोमिल, श्रीसंत के नाम सामने आ रहे हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »