रजनीकांत की दरबार से डिस्ट्रीब्यूटर्स को 70 करोड़ का घाटा, अब बैठेंगे भूख हड़ताल पर

आमतौर पर रजनीकांत की फिल्में प्रोड्यूसर्स से लेकर डिस्ट्रीब्यूटर्स तक फायदे का सौदा साबित होती हैं लेकिन हाल ही में रिलीज हुई रजनीकांत की फिल्म ने उन्हें झटका दिया है.

Advertisement
रजनीकांत रजनीकांत

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 05 फरवरी 2020,
  • अपडेटेड 7:49 PM IST

साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्में जब भी रिलीज होती है तो ये उनके फैंस के लिए एक फेस्टिवल की तरह होता है और आमतौर पर रजनीकांत की फिल्में प्रोड्यूसर्स से लेकर डिस्ट्रीब्यूटर्स तक फायदे का सौदा साबित होती हैं लेकिन हाल ही में रिलीज हुई रजनीकांत की फिल्म ने उन्हें झटका दिया है.

ट्रेड एक्सपर्ट्स के मुताबिक, रजनीकांत की फिल्म दरबार ने विश्वभर में 250 करोड़ की कमाई की है. इसके बावजूद फिल्म को 70 करोड़ का घाटा उठाना पड़ा है. इस फिल्म का बजट 200 करोड़ था जिसमें से आधा अमाउंट रजनीकांत की फीस थी. रिपोर्ट्स के अनुसार, डिस्ट्रीब्यूटर्स को इस फिल्म के चलते काफी नुकसान उठाना पड़ा है और इन लोगों ने रजनीकांत से मिलने की कोशिश भी की लेकिन उन्हें निराशा हाथ लगी. दरअसल फिल्म के डिस्ट्रीब्यूटर्स रजनीकांत के चेन्नई स्थित घर पहुंचे थे लेकिन उन्हें वहां मौजूद सिक्योरिटी ने बाहर का रास्ता दिखा दिया था.  

Advertisement
हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में एक डिस्ट्रीब्यूटर ने कहा, पिछले हफ्ते हमने रजनीकांत सर से मिलने का फैसला किया था और हम उन्हें अपनी परेशानी समझाना चाहते थे. कई क्षेत्रों के डिस्ट्रीब्यूटर्स को काफी घाटा उठाना पड़ा है. जब हम उनके घर पहुंचे तो पुलिस ने उनके घर जाने से पहले ही हमें रोक लिया और हमें वापस जाने के लिए कहा. ये बेहद निराशाजनक है कि उन्होंने इस मुद्दे पर हमसे मिलना तक जरुरी नहीं समझा लेकिन हम भी हार नहीं मानेंगे और यही कारण है कि हम लोगों ने भूख हड़ताल पर जाने का फैसला किया है.

दरबार में सुनील शेट्टी ने भी किया था रजनीकांत के साथ काम

बता दें कि रजनीकांत की इस फिल्म को ए आर मुरुगादॉस ने लिखा है और डायरेक्ट किया है. वही अल्लाईराजा सुभाषकरण ने इसे प्रोड्यूस किया था. ये फिल्म लायका प्रोडक्शन्स के बैनर तले बनी थी. दरबार में नयनतारा, निवेथा थॉमस और सुनील शेट्टी जैसे सितारे नजर आए थे. गौरतलब है कि इस फिल्म में रजनीकांत 27 सालों बाद पुलिस वाले की भूमिका में दिखे थे. ये फिल्म 9 जनवरी 2020 को रिलीज हुई थी.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement