सलमान की रेस-3 से सनी देओल का स्पेशल कनेक्शन, सोशल मीडिया पर बताया

सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म 'रेस-3' 15 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. एक्टर बॉबी देओल इस फिल्म से इंडस्ट्री में वापसी कर रहे हैं.

Advertisement
सलमान खान और सनी देओल सलमान खान और सनी देओल

पुनीत पाराशर

  • नई दिल्ली,
  • 15 जून 2018,
  • अपडेटेड 1:18 PM IST

सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म 'रेस-3' 15 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. एक्टर बॉबी देओल इस फिल्म से इंडस्ट्री में वापसी कर रहे हैं. उन्होंने बॉडी बनाई है और लुक्स को पूरी तरह ट्रांसफॉर्म किया है. देओल परिवार बॉबी की फिल्म जगत में वापसी को लेकर काफी उत्साहित है. सनी देओल ने अपने वैरिफाइड ट्विटर हैंडल से ट्वीट करके बॉबी को शुभकामाएं दीं और रेस-3 के साथ अपना एक स्पेशल कनेक्शन बताया.

Advertisement

सनी ने अपने ट्वीट में लिखा- मेरे छोटे भाई, ऑल द बेस्ट. 17 साल पहले इसी दिन 'गदर' रिलीज हुई थी. रेस-3 को भी वैसी ही ऐतिहासिक सक्सेस मिले. पूरी टीम को मेरा प्यार. बता दें कि सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर फिल्म "गदर: एक प्रेम कथा" 15 जून साल 2001 को रिलीज हुई थी. 186 मिनट की इस फिल्म में अम्बरीश पुरी निगेटिव रोल में थे.

इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की थी. हालांकि फिल्म की रिलीज से पहले काफी ज्यादा विवाद भी हुआ. विवाद की वजह यह थी कि इसकी कहानी भारत-पाकिस्तान के बीच बुनी गई थी. तारा सिंह का किरदार निभा रहे सनी देओल अपनी मोहब्बत सकीना को भारत ले आने पर अड़ जाते हैं और इसके लिए उन्हें जंग जैसे जिन हालातों का सामना करना पड़ता है वह दर्शकों को थ्रिलर से भर देता है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement