लॉकडाउन में ऐसे हो रहे डांस दीवाने के ऑडिशन, जानिए क्या है पूरी प्रोसेस

जाहिर है डांस के दीवानों के लिए ये एक अच्छी खबर है. क्योंकि ज्यादातर फैन्स को ये लग रहा था कि कोरोना के संक्रमण से बचाव के लिए किए गए लॉकडाउन के चलते शायद शो का नया सीजन इस साल नहीं आ सकेगा.

Advertisement
डांस दीवाने का पोस्टर डांस दीवाने का पोस्टर

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 07 मई 2020,
  • अपडेटेड 12:03 AM IST

छोटे पर्दे के सबसे चर्चित और लोकप्रिय डांस रिएलिटी शोज में से एक डांस दीवाने एक बार फिर से दर्शकों का एंटरटेनमेंट करने और उन्हें रोमांचित करने वापस आ रहा है. बहुत जल्द कलर्स टीवी पर आने वाला है डांस दीवाने का तीसरा सीजन. डांस दीवाने के तीनों जज, माधुरी दीक्षित, शशांक खेतान और तुषार कालिया भी इसके लिए तैयार हैं. डांस दीवाने सीजन 3 को भी अर्जुन बिजलानी होस्ट करेंगे. साथ ही हो सकता है कि बिग बॉस फेम शहनाज गिल भी अर्जुन बिजलानी के साथ इस शो का हिस्सा बनें.

Advertisement

अब जाहिर है कि आप सोच रहे होंगे लॉकडाउन के दौरान ये सब कैसे मुमकिन होगा. तो आपको बता दें कि शो के अभी सिर्फ ऑडिशन शुरू हुए हैं. डांस दीवाने सीजन 3 के लिए अपना ऑडिशन ऑनलाइन दे सकते हैं. इस बार ऑडिशन पहले से थोड़ा हटकर अंदाज में हो रहे हैं. क्योंकि ज्यादातर चीजों को वर्चुअल रखा गया है. तो चलिए आपको बताते हैं कि किस तरह आप भी घर बैठे डांस दीवाने के लिए ऑडिशन दे सकते हैं.

कलर्स चैनल पर प्रसारित होने वाले शो में हिस्सा लेने के लिए आपको ये काम करने पड़ेंगे-

ऑनलाइन ऑडिशन के लिए आपको वूट (Voot) की ऑफिशियल वेबसाइट पर लॉग इन करना होगा.

1. यहां आपको डांस दीवाने के रजिस्ट्रेशन का बैनर दिखेगा.

2. इस पर आप क्लिक करेंगे, जिससे एक नया पेज खुलेगा.

Advertisement

3. अब आपको एक फॉर्म दिखेगा जिसमें मांगी गई सभी जानकारियां आपको भरनी पड़ेंगी. इस फॉर्म में डांस वीडियो अपलोड करने का भी ऑप्शन होगा, जिसमें आपको अपनी वीडियो अपलोड करनी होगी.

4. वीडियो का साइज 50 MB से ज्यादा नहीं होना चाहिए. वीडियो अपलोड करने के बाद फॉर्म सबमिट कर दें.

इस रियल डाकू से आया था शोले का डायलॉग, 'बेटा सो जा वरना गब्बर आ जाएगा'

रिलीज हुआ खेसारी-काजल का रोमांटिक वीडियो, U-ट्यूब पर कर रहा ट्रेंड

डांस दीवानों को मिला नया विकल्प

जाहिर है डांस के दीवानों के लिए ये एक अच्छी खबर है. क्योंकि ज्यादातर फैन्स को ये लग रहा था कि कोरोना के संक्रमण से बचाव के लिए किए गए लॉकडाउन के चलते शायद शो का नया सीजन इस साल नहीं आ सकेगा. लेकिन ऑनलाइन ऑडिशन की व्यवस्था से फैन्स को एक अच्छा विकल्प मिल गया है. शूटिंग लॉक डाउन खुलने के बाद जब एक्टर्स और फेडरेशन शूटिंग शुरू करने का फैसला लेगी तब जाकर इसकी शूटिंग शुरू होगी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement