कोरोना जंग जीतने के बाद लगातार मदद कर रहीं जोआ मोरानी, दूसरी बार डोनेट किया प्लाज्मा

जोआ मोरानी ने दूसरी बार प्लाज्मा डोनेट किया है. खुद कोरोना से जंग जीतने के बाद जोआ अभी दूसरे मरीजों की दिल खोलकर मदद कर रही हैं. वो अपनी तरफ से इस जंग में पूरा योगदान दे रही हैं. जोआ की ये मेहनत रंग भी ला रही है.

Advertisement
जोआ मोरानी जोआ मोरानी

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 27 मई 2020,
  • अपडेटेड 9:16 AM IST

कोरोना के खिलाफ देश की जंग अभी भी जारी है. लगातार बढ़ते मामले साफ इशारा कर रहे हैं कि अभी और संघर्ष और चुनौती के लिए तैयार रहना है. इस बीच जब तक इस वायरस की वैक्सीन का इजात नहीं हो जाता, अलग-अलग तरीकों से उपचार करने पर जोर है. ऐसा ही तरीका है प्लाज्मा थेरेपी जिसके जरिए इलाज करने की कोशिश जारी है. एक्ट्रेस जोआ मोरानी भी प्लाज्मा थेरेपी पर खासा विश्वास जता रही हैं.

Advertisement

दूसरी बार जोआ ने किया प्लाज्मा डोनेट

जोआ मोरानी ने दूसरी बार प्लाज्मा डोनेट किया है. खुद कोरोना से जंग जीतने के बाद जोआ अभी दूसरे मरीजों की दिल खोलकर मदद कर रही हैं. वो अपनी तरफ से इस जंग में पूरा योगदान दे रही हैं. जोआ की ये मेहनत रंग भी ला रही है. वो ट्वीट करती हैं- प्लाज्मा डोनेशन का राउंड 2. पिछली बार जब किया था तब एक मरीज ICU से बाहर आ गया था. मेरे डॉक्टर ने भी कहा है कि कोरोना से जंग जीता हर मरीज अगर प्लाज्मा डोनेट करेगा तो किसी ना किसी की मदद तो होगी ही.

बता दें कि पिछली बार भी जोआ मोरानी ने नायर अस्पताल में प्लाज्मा डोनेट किया था. उस वक्त उन्होंने अपनी खुशी सोशल मीडिया पर जाहिर की थी. एक्ट्रेस ने बताया था कि अस्पताल में हर चीज का काफी ध्यान रखा जा रहा था. डॉक्टर्स भी काफी संवेदनशील थे. ऐसे में जोआ मोरानी ने कोरोना वायरस को मात देने वाले लोगों से अपील की है कि वो अपना प्लाज्मा डोनेट करें.

कोरोना से जीती जंग

Advertisement

बता दें कि जोआ मोरनी, उनके पिता करीम मोरनी और बहन शजा मोरनी को कोरोना पॉजिटिव पाया गया था. इसके बाद सभी को अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उनका इलाज हुआ. अब यह परिवार ठीक है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement