लॉकडाउन जितना लंबा खिंचता जा रहा है, लोगों के सब्र का बांध भी टूटता दिख रहा है. लंबे समय से घर की चार दिवारी में कैद लोग अब परेशान होने लगे हैं. वो अपनी जिंदगी को फिर पटरी पर लौटता देखना चाहते हैं. कुछ ऐसा ही हाल एक्टर वरुण धवन का भी होता दिख रहा है. एक्टर अब लॉकडाउन की वजह से बोर होने लगे हैं. वो शूटिंग को मिस कर रहे हैं.
शूटिंग मिस कर रहे वरुण
वरुण धवन ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की है. फोटो उनके फिल्म के सेट की है और वरुण शॉट के लिए तैयारी कर रहे हैं. अब उस फोटो को शेयर करते हुए वरुण लिखते हैं- मैं फिल्म शूटिंग को मिस कर रहा हूं. अब बता दें कि वरुण पहले एक्टर नहीं है जो फिल्म सेट पर जाने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. उनसे पहले अर्जुन कपूर भी कई ऐसी पोस्ट शेयर कर चुके हैं. वो भी वरुण की तरह जल्द काम पर लौटना चाहते हैं.
महिला ने बच्चे का नाम रखा सोनू सूद, एक्टर ने बताया सबसे बड़ा अवॉर्ड
फिल्म आशिकी से स्टार बने राहुल रॉय कर रहे कमबैक, सालों बाद इतना बदल गया लुक
योगा कर रहे वरुणवैसे बता दें कि वरुण चाहे बोर हो रहे हों लेकिन वो अपने फैन्स को एंटरटेन कर रहे हैं. एक्टर सोशल मीडिया पर अपनी फिटनेस वीडियो और फोटो शेयर कर फैंस को काफी मोटिवेट कर रहे हैं. उनका हर वीडियो इस समय वायरल रहता है. एक्टर ने अब योगा करना भी शुरू कर दिया है. वरुण आसन करते हुए फोटो लगातार शेयर कर रहे हैं. एक्टर का ये अंदाज फैंस को पसंद आ रहा है.
वर्क फ्रंट की बात करें तो वरुण धवन फिल्म कुली नंबर 1 में नजर आने वाले हैं. फिल्म में वो सारा अली खान के साथ रोमांस करेंगे. फिल्म का डायरेक्शन वरुण के पिता डेविड धवन कर रहे हैं. फिल्म को लेकर बज बना हुआ है लेकिन अभी उसकी रिलीज को पोस्टपोन कर दिया गया है.
aajtak.in