फिर वापस आ रहा है कॉमेडी सीरियल 'हम पांच', एकता कपूर ने बताया

टीवी सीरियल हम पांच की फिर से एंट्री होने जा रही है. ये कॉमेडी सीरियल टेलिकास्ट किया जाएगा. एकता कपूर ने एक वीडियो के जरिए इस बात की जानकारी साझा की है.

Advertisement
एकता कपूर एकता कपूर

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 13 अप्रैल 2020,
  • अपडेटेड 7:34 PM IST

कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए सरकार द्वारा देशभर में लॉकडाउन कर दिया गया है. ऐसे में अधिकांश लोग अपने-अपने घरों में बोर फील कर रहे हैं. इस बोरियत से बचने के लिए लोगों ने दूरदर्शन पर रामायण, महाभारत और शक्तिमान जैसे सीरियल्स को वापस लाने की मांग की गई थी. इन सीरियल्स के वापस आने के बाद से तो जैसे पुराने सीरियल्स को वापस लाने का ट्रेंड सा चल पड़ा. सोनी पर सीआईडी भी वापस आ गया. अब जी टीवी पर एकता कपूर की पुरानी कॉमेडी टीवी सीरीज हम पांच भी वापस आ रही है. एकता कपूर ने इस बात की जानकारी साझा की है.

Advertisement

एकता कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें शो की कास्ट में शामिल एक्ट्रेस राखी टंडन शो की दूसरी एक्ट्रेस भैरवी रायचूर से बात कर रही होती हैं. इस दौरान दोनों बातचीत में एक दूसरे की खैरियत पूछती हैं और कुछ बातें करती हैं जो शो से जुड़ी आपकी पुरानी यादें ताजा कर देगी. इसके बाद दोनों बातचीत के दौरान ही इस बात की जानकारी साझा करती हैं कि दर्शकों का चहेता सीरियल हम पांच का शुरुआत से री-टेलिकास्ट हो रहा है.

लॉकडाउन: गोल गप्पे और बर्फी का लुत्फ उठा रहे विराट-अनुष्का, फोटो वायरल

लॉकडाउन के बीच दिशा ने सड़क पर पड़ी घायल चील को बचाया, फैंस ने की तारीफ

छोटी उम्र में एकता कपूर लेकर आई थीं ये सीरियल

बता दें कि हम पांच काफी पुराना सीरियल है. खुद एकता कपूर ने बताया कि जब उन्होंने ये सीरियल बनाया था तब वे अपने टीन ऐज में थीं. उन्होंने कहा- मैं आप सभी को ये बताना चाहती हूं कि जब लोग बचपन की याद वाला शो कहते हैं तो मैं भी इससे इत्तेफाक रखती हूं. मेरा भी बचपन था. मैं अभी भी बड़ी नहीं हूं. मगर जब मैंने ये शो बनाया उस समय में मात्र 17 साल की थी. एक से एक कैरेक्टर्स जिनका होगा एक बार फिर इंट्रोडक्शन. जीटीवी पर हम पांच के साथ जुड़ें. रोज दोपहर 12 बजे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement