टीवी एक्ट्रेस और बिग बॉस 7 की विनर गौहर खान अपने लुक के चलते अक्सर सुर्खियों में रहती हैं, लेकिन अभी गौहर अपने घर में हैं और लाइमलाइट से पूरी तरह दूर हैं. गौहर खान फैन्स से सोशल मीडिया के जरिए ही बात कर रही हैं. गौहर अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं.
लॉकडाउन के चलते गौहर खान को भी घर का सारा काम खुद ही करना पड़ रहा है. गौहर खान ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है. इसमें कपड़े धोने के बाद उनके हाथों की हालत साफ देखी जा सकती है. उन्होंने अपनी हथेली को 'Fatty Palm' कहा है. गौहर ने बताया कि कपड़े धोने के बाद उनकी हथेली और मोटी हो गई है.
गौहर खान ने इससे पहले एक पोस्ट में बताया था कि उन्हें माइग्रेन की परेशानी है और इसके चलते वह काफी मुश्किलों का सामना कर रही हैं. गौहर ने माइग्रेन को चाचा कहकर बुलाया था और जल्द ही उन्हें छोड़ने के लिए कहा था. गौहर की ये तस्वीर भी काफी वायरल हुई थी.
रमजान के पवित्र महीने में गौहर खान रोजा रख रही हैं और ऐसा पहली बार है जब उनके साथ बहन निगार खान नहीं है. बॉम्बे टाइम्स को दिए इंटरव्यू में गौहर खान ने कहा था, 'मैं अपनी बहन को काफी मिस कर रही हूं. वह रमजान पर मेरे साथ होती थी. वह चुनिंदा लोगों में से हैं जो काफी स्वादिष्ट खाना बनाती हैं. वह शानदार समोसा और कबाब बनाती हैं. अभी वह ये सब अमेरिका में बना रही हैं और वहां फूड बिजनेस की तरफ कदम बढ़ाने पर विचार कर रही है.
aajtak.in