श्रीदेवी को मरणोपरांत कान्स में मिला अवॉर्ड, सुभाष घई ने लिया

इस साल फ्रांस के कान शहर में आयोजित हुए 71वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में भी दिवंगत श्रीदेवी को विशेष सम्मान दिया गया.

Advertisement
श्रीदेवी और सुभाष घई श्रीदेवी और सुभाष घई

अनुज कुमार शुक्ला

  • नई दिल्ली,
  • 18 मई 2018,
  • अपडेटेड 12:21 PM IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी के निधन के बाद उन्हें कई अवॉर्ड शोज में नम आंखों के साथ याद किया गया. 24 फरवरी को श्रीदेवी की बाथटब में डूब जाने से मौत हो गई थी. इस साल फ्रांस के कान्स शहर में आयोजित हुए 71वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में भी दिवंगत श्रीदेवी को विशेष सम्मान दिया गया. उन्हें Titan Reginald F. Lewis फिल्म आइकॉन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. श्रीदेवी की ओर से यह अवॉर्ड फिल्ममेकर सुभाष घई ने लिया.

Advertisement

इस कार्यक्रम में श्रीदेवी के पति बोनी कपूर, बेटी जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर के भी पहुंचने की उम्मीद थी लेकिन किसी कारणवश वे इस कार्यक्रम में शरीक नहीं हो सके. इसलिए फिल्ममेकर सुभाष घई और प्रोड्यूसर नम्रता गोयल ने यह अवॉर्ड स्वीकार किया. बता दें कि यह अवॉर्ड फिल्म इंडस्ट्री की महिलाओं को सम्मानित करने के लिए दिया जाता है. श्रीदेवी को भारतीय सिनेमा में विशेष योगदान के लिए यह अवॉर्ड दिया गया.

सुभाष घई ने अपने वैरिफाइड ट्विटर अकाउंट से अवॉर्ड स्वीकार करने की तस्वीरें शेयर की हैं. उन्होंने लिखा- लीजेंड श्रीदेवी द्वारा भारतीय सिनेमा में किए गए योगदान के लिए उनकी तरफ से कान्स फिल्म फेस्टिवल में अवॉर्ड स्वीकार करना सम्मान की बात थी. मैंने भी उनके साथ अपना अनुभव वेस्टर्न ऑडियंस के साथ साझा किया.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement