ENTWrap@6thJuly: फिल्मी दुनिया की आज की 5 बड़ी खबरें

चीन में दंगल के गाने पर नाचे आमिर के चीनी फैन, तो ट्यूबलाइट का बॉक्स ऑफिस पर हाल देखकर घबरा गए रितिक रोशन. वहीं बिग बॉस से चर्चा में रहीं वीना मलिक का नया अवतार देखेंगे तो खून खौल जाएगा...

Advertisement
Dangal/Tubelight Dangal/Tubelight

मेधा चावला

  • नई दिल्ली,
  • 06 जुलाई 2017,
  • अपडेटेड 6:36 PM IST

बॉलीवुड के फैन हैं तो यहां जानें कि फिल्मी दुनिया में आज क्या रहा खास

चीन में धाकड़ कमाई दर्ज करवाने वाली फिल्म 'दंगल' के चाइनीज फैन्स ने आमिर खान के लिए एक‍ शानदार वीडियो पोस्ट किया है. इस वीडियो में चीन में 'दंगल' फैन्स को 'धाकड़' सॉन्ग पर परफॉर्म करते देखा जा सकता है.

Dangal Gift from China नाम के इस वीडियो में लोगों को दंगल के सॉन्ग पर रेसलिंग मूव्स और थि‍रकते दिखाया है. वीडियो में फिल्म में आमिर की बेटी का किरदार करने वालीं फातिमा सना शेख और सान्या मल्होत्रा की नकल करते हुए भी देखा जा सकता है. फैन्स को वीडियो में फिल्म के बेस्ट सीन्स पर परफॉर्म करते देखना मजेदार है.

Advertisement

बर्थडे बॉय रणवीर सिंह को जब चोपड़ा कैंप ने बैंड बाजा बरात में लॉन्च किया था, तब किसी ने भी नहीं सोचा था कि कभी बड़े फिल्म मेकर्स उनको साइन करेंगे. वजह थी एक तो उनकी गली के लड़के वाली एक्ट‍िंग और दूसरा- रणबीर कपूर का भी उसी दौरान इंडस्ट्री में आना.

कहा यही जा रहा था कि रेस में रणबीर कपूर आगे निकल जाएंगे क्योंकि वह इंडस्ट्री से जुड़े हैं और उनके नाम के पीछे कपूर लगा है. लेकिन बॉक्स ऑफिस के आंकड़ों में रणवीर सिंह ज्यादा दमदार खिलाड़ी साबित हुए. यही नहीं, माना जाने लगा है कि वह आने वाले वक्त में शाहरुख और सलमान खान की जगह भी ले सकते हैं.

कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन कही जाने वाली पाक एक्ट्रेस वीना मलिक एक बार फिर चर्चा में है. इनदिनो एक पाकिस्तानी न्यूज चैनल पर बतौर न्यूज एंकर वीना मलिक पीएम नरेंद्र मोदी के इजारयली दौरे की खूब निंदा करती नजर आ रही हैं.

Advertisement

बिग बॉस कंटेस्टेंट रह चुकीं वीना मलिक 'पाक न्यूज' चैनल पर पीएम मोदी और इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामन नेतन्याहू की मुलाकात से तिलमिलाई हुई नजर आ रही हैं. चैनल द्वारा ट्विटर पर शेयर किए गए इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे पाकिस्तान पीएम मोदी और इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामन नेतन्याहू की मुलाकात के विरोध में उतरा है. अपने इस न्यूज शो 'ब्रेकिंग न्यूज विद वीना मलिक' की वीडियो में वीना मलिक दोनों देशों के प्रधानमंत्र‍ियों पर अभद्र टिप्पणी भी करती नजर आ रही हैं.

बॉलीवुड के जाने माने कोरियोग्राफर गणेश आचार्य का नाम सुनते ही उनकी गोल मटोल शरीर की तस्वीरें आंखों के सामने आ जाती हैं. लेकिन हाल में उनकी लेटेस्ट फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं जिन्हें देखकर आप भी चौंक जाएंगे. जी हां, गणेश भी अब फैट से फिट बन चुके हैं. उन्होंने 85 किलो वजन कम किया है और उनका वेट लॉस सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है.

ट्यूबलाइट बॉक्स ऑफिस पर जल नहीं पाई. इसके फ्यूज होने पर सलमान खान को नुकसान हुआ या नहीं लेकिन डायरेक्टर कबीर खान जरूर इसका खमियाजा भुगत रहे हैं. खबर है कि उनके नाम पर लोग सहमने लगे हैं.

एक था टाइगर और बजरंगी भाईजान जैसी हिट देने वाले बॉलीवुड के डायरेक्टर कबीर खान ने प्लान किया किया था कि अपनी अगली फिल्म में वह रितिक रोशन को कास्ट करेंगे. सलमान के साथ कबीर का हिट ट्रैक देखकर रितिक ने भी उनके साथ यह फिल्म करना तय कर लिया था. शायद तभी इस कबीर खान ने एक इंटरव्यू में बातों बातों में मोहर भी लगा दी कि उनकी अगली फिल्म के हीरो रितिक ही होंगे.लेकिन अब पासा पलट गया है और रिति‍क रोशन फिलहाल कबीर खान से कन्नी काटते नजर आ रहे हैं.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement