इस फिल्म से कमबैक कर रही हैं रानी मुखर्जी

बॉलीवुड की बेहतरीन अभ‍िनेत्रियों में से एक रानी मुखर्जी सिल्वर स्क्रीन पर कमबैक करने के लिए तैयार हैं. खबरों के मुताबिक रानी सिद्धार्थ पी मल्होत्रा की फिल्म में नजर आएंगी.

Advertisement
रानी मुखर्जी रानी मुखर्जी

वन्‍दना यादव

  • नई दिल्ली,
  • 11 जनवरी 2017,
  • अपडेटेड 8:12 AM IST

बॉलीवुड की बेहतरीन अभ‍िनेत्रियों में से एक रानी मुखर्जी सिल्वर स्क्रीन पर कमबैक करने के लिए तैयार हैं. खबरों के मुताबिक रानी सिद्धार्थ पी मल्होत्रा की फिल्म में नजर आएंगी. इस फिल्म में रानी का किरदार एक अपंग का बताया जा रहा है.


शादी और फिर बेबी गर्ल होने के बाद से रानी लंबे समय के लिए बड़े पर्दे से दूर थीं लेकिन अब एक बार फिर से हम रानी की अदाकारी को देख पाएंगे. फिल्म 'मर्दानी' में आखिरी बार नजर आई थीं और इसके बाद मैटरनिटी ब्रेक पर चली गई थीं.

Advertisement


खबरों के मुताबिक सिद्धार्थ पी मल्होत्रा की इस फिल्म को पहले एक्टर इमरान हाशमी प्रोड्यूस करने वाले थे और इस फिल्म में रानी के अपोजिट भी दिखने वाले थे लेकिन कुछ कारणों के चलते उन्होंने इस फिल्म को प्रोड्यूस करने से मना कर दिया. इसके बाद सिद्धार्थ ने अभिषेक बच्चन से इस प्रोजेक्ट के बारे में बात की लेकिन वहां भी कोई बात नहीं बनी.


अब सिद्धार्थ की फिल्म को यशराज बैनर प्रोड्यूस करेगा और रानी मुखर्जी इसमें मुख्य किरदार में होंगी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement