अपनी प्रेग्नेंसी की खबरों पर बिपाशा ने किया ट्वीट, दी ये जानकारी!

अपनी प्रेग्नेंसी की खबरों पर अभिनेत्री बिपाशा बसु ने किया ट्वीट और अपने फैंस को दी जानकारी. जानें- क्या कहा बिपाशा ने.

Advertisement
बिपाशा बसु- करण सिंह ग्रोवर बिपाशा बसु- करण सिंह ग्रोवर

परमीता शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 28 मार्च 2017,
  • अपडेटेड 11:55 AM IST

बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु के बारे में खबरें हैं कि वो जल्द ही मां बनने वाली हैं. बिपाशा ने करण सिंह ग्रोवर से पिछले साल अप्रैल में शादी की थी. जिसके बाद कई बार यह खबरे आईं कि बिपाश मां बनने वाली हैं लेकिन यह सभी खबरें महज अफवाह निकलीं. एक बार फिर से ऐसी ही खबरें चर्चा में हैं.


इन खबरों के बाद मंगलवार को बिपाशा ने ट्वीट कर साफ कर दिया कि वो प्रेग्नेंट नहीं हैं. ट्वीट करते हुए बिपाशा ने लिखा कि मेरे प्रेग्नेंट होने को लेकर जो उत्सुकता है वो स्वीट है साथ ही परेशान भी करती है. जो लोग ऐसी खबर सुनना चाहते हैं उन्हें निराश करने के लिए माफी चाहती हूं.

Advertisement

 

बिपाशा ने लिखा कि हम अभी बेबी प्लान नहीं कर रहे हैं. जब हम प्लान करेंगे तो यह खुशखबरी होगी जिसे मैं अपने चाहने वालों के साथ खुद शेयर करूंगी. हमेशा अनुमान लगाते रहना परेशान करता है. मैं सबकुछ साफ करने वाली इंसान हूं. इसलिए जो कुछ भी लिखा जाता है उस पर यकीन ना करें. धन्यवाद.


 


बता दें कि बिपाशा की शादी के बाद कई बार यह खबर आई है कि वो प्रेग्नेंट हैं और जल्द ही मां बनने वाली हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement