FilmWrap: रणवीर का कपिल देव लुक, SOTY2 का Hook Up सॉन्ग

बॉलीवुड और टीवी जगत में आज दिन भर क्या कुछ हुआ खास? जानिए मनोरंजन जगत से जुड़ी दिन भर की बड़ी और दिलचस्प खबरें आज तक फिल्म रैप में.

Advertisement
रणवीर सिंह रणवीर सिंह

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 30 अप्रैल 2019,
  • अपडेटेड 7:44 PM IST

बॉलीवुड और टीवी जगत में आज दिन भर क्या कुछ हुआ खास? जानिए मनोरंजन जगत से जुड़ी दिन भर की बड़ी और दिलचस्प खबरें आज तक फिल्म रैप में.

83: पहली बार कपिल देव लुक में दिखे रणवीर सिंह, शेयर की ये तस्वीर

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने अपने वैरिफाइड इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी एक नई तस्वीर शेयर की है. फोटो में रणवीर 83 के कपिल देव वाले लुक में नजर आ रहे हैं. उन्होंने कपिल देव वाले अंदाज में मूछें रखी हुई हैं और वैसे ही बाल बनाए हुए हैं. तस्वीर तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. मालूम हो कि रणवीर सिंह कबीर खान निर्देशित फिल्म 83 में पूर्व क्रिकेटर कपिल देव का किरदार निभाते नजर आएंगे.

Advertisement

उधम सिंह की बायोपिक में विक्की कौशल, सामने आया पहला लुक

उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक फेम विक्की कौशल की आगामी फिल्म फ्रीडम फाइटर सरदार उधम सिंह की बायोपिक का फर्स्ट लुक रिवील हो गया है. क्लीन शेव, ओवर साइज कोट और हाथ में हैट लिए विक्की कौशल काफी इंटेंस नजर आए. इसके अलावा विक्की कौशल के दांए गाल पर घाव का निशान भी देखने को मिला. शूटिंग के दौरान की एक और तस्वीर सामने आई है. जिसमें विक्की कौशल डायरेक्टर शूजित सरकार के साथ नजर आ रहे हैं. फोटो देखकर ऐसा लग रहा है जैसे शूजित, विक्की कौशल को कुछ समझा रहे हैं. फिल्म की शूटिंग सेंट पीटर्सबर्ग में हो रही है.

क्या BJP सपोर्टर हैं प्र‍ियंका चोपड़ा की मां मधु? सोशल मीड‍िया पर शेयर की ये तस्वीर

प्र‍ियंका चोपड़ा सोमवार सुबह अपनी मां मधु चोपड़ा के साथ मुंबई में एक पोल‍िंग बूथ पर वोट डालने गईं थी. प्र‍ियंका की कई तस्वीरें सामने आईं. वोट डालने के बाद प्र‍ियंका ने सेल्फी शेयर करते हुए लोगों से वोट करने की अपील भी की. लेकिन इस बीच प्र‍ियंका की मां मधु चोपड़ा की एक तस्वीर वायरल हो रही है. दरअसल, तस्वीर में मधु चोपड़ा के गले में भाजपा के चुनाव निशान की पट्टी नजर आ रही है.  

Advertisement

जब एरिका फर्नांडिस की जगह हिना खान को पड़ गया जोरदार थप्पड़

'कसौटी जिंदगी की 2' में कोमोलिका का किरदार निभा रहीं हिना खान एक अलग वजह से सुर्खियों में हैं. हिना खान इस बार अपने स्टाइल स्टेटमेंट को लेकर नहीं बल्कि एक थप्पड़ की वजह से चर्चा में हैं. दरअसल, शूटिंग के दौरान हिना खान की को-स्टार शुभावी चौकसी ने जोरदार थप्पड़ मार दिया था. हिना खान ने बताया कि उन्हें ये थप्पड़ गलती से पड़ गया था.

वरुण धवन से प्यार करती हैं अन्नया पांडे? खुद किया खुलासा

एक्टर चंकी पांडे की बेटी अन्नया पांडे की कार्तिक आर्यन संग लिंकअप की खबरें चर्चा में थी. लेकिन अब अन्नया ने खुलासा किया कि उन्हें एक्टर वरुण धवन से प्यार है. Elle magazine को दिए इंटरव्यू में जब अन्नया से पूछा गया कि वो किन एक्टर्स के साथ काम करने के लिए उत्सुक हैं तो इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा- "आलिया भट्ट और करीना कपूर खान. मैं उन दोनों से प्रभावित हूं. यहां तक कि वरुण धवन से भी. उनकी एनर्जी... वो बहुत क्यूट हैं. वो जानते हैं कि मैं उनसे प्यार करती हूं और यह थोड़ा अजीब है."अन्नया पांडे ने वरुण धवन को उनके बर्थडे पर भी बेहद क्यूट तरीके से विश किया था. उन्होंने वरुण के साथ एक फोटो भी शेयर की थी.

Advertisement

SOTY2 का तीसरा गाना 'Hook Up' रिलीज, दिखा आलिया भट्ट- टाइगर श्रॉफ का रोमांस

करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' का तीसरा सॉन्ग रिलीज हो गया है. इस गाने में टाइगर श्रॉफ और आलिया भट्ट रोमांस करते नजर आ रहे हैं. गाने के बोल हैं 'Hook Up तू कर ले'. सॉन्ग को सोशल मीडिया पर मिक्सड रिव्यू मिल रहे हैं. कुछ लोगों को गाना बहुत पसंद आया तो कुछ इसे बेकार बता रहे हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement