Bigg Boss 13 में हुआ बड़ा उलटफेर, रश्मि देसाई हुईं घर से बाहर!

Bigg Boss 13 बिग बॉस 13 में सबसे बड़ा उलटफेर देखने को मिला है. खबरों के मुताबिक रश्मि देसाई बिग बॉस से बेघर हो गई हैं. उनका सफर खत्म हो चला है. जानिए क्या है पूरा माजरा-

Advertisement
BIGG BOSS: रश्मि देसाई BIGG BOSS: रश्मि देसाई

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 15 फरवरी 2020,
  • अपडेटेड 5:29 PM IST

बिग बॉस 13 के फिनाले में कई रोमांचक मोड़ देखने मिलेंगे. पहले पारस छाबड़ा 10 लाख रुपये कैश लेकर घर से बाहर हो गए. उसके बाद खबर आई कि कम वोटों के चलते आरती सिंह का सफर भी समाप्त हो गया. लेकिन अब आ रही है सबसे बड़ी खबर. खबरों के मुताबिक बिग बॉस को अपने टॉप 3 कंटेस्टेंट भी मिल गए हैं. रश्मि देसाई शो से बाहर हो गई हैं.

Advertisement

रश्मि देसाई हुई एविक्ट?

रश्मि देसाई की एविक्शन की खबर काफी वायरल हो रही है. बिग बॉस के फैन पेज के मुताबिक, रश्मि देसाई का सफर सीजन 13 में खत्म हो चला है.

बता दें, रश्मि देसाई को एक मजबूत कंटेस्टेंट के रूप में देखा जा रहा था. ऐसा कहा जा रहा था कि इस बार का सीजन सिद्धार्थ या रश्मि में से कोई जीत सकता है. लेकिन रश्मि के बेघर होते ही ये रेस अब सिद्धार्थ शुक्ला, आसिम रियाज और शहनाज गिल के बीच की  रह गई है. खबरों की माने तो खुद डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने रश्मि देसाई की एविक्शन की घोषणा की.

रश्मि देसाई की जर्नी हर मायने में लाजवाब रही है. जब शो में उनकी एंट्री हुई थी, वो खासा पॉपुलर भी थी और सिद्धार्थ शुक्ला के साथ उनके रिश्ते भी खूब सुर्खियां बटोर रहे थे. पहले के कुछ हफ्तों में रश्मि और सिद्धार्थ के बीच काफी नोंक-झोंक देखने को मिली. दोनों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का खेल भी चलता रहा.

Advertisement

अरहान के आने से बदला रश्मि का गेम

लेकिन बाद में शो में अरहान खान की एंट्री हुई और बदल गया रश्मि देसाई का पूरा गेम. बिग बॉस के घर में रश्मि और अरहान के बीच काफी नजदीकियां बढ़ी और दोनों एक दूसरे से प्यार कर बैठे. अरहान ने तो रश्मि को प्रपोज तक कर दिया. उस समय रश्मि देसाई काफी खुश भी नजर आई और उनका गेम भी मजबूत होता गया. लेकिन फिर वीकेंड के वार के एपिसोड में सलमान खान ने अरहान को लेकर कुछ ऐसे खुलासे कर दिए कि रश्मि बुरी तरह टूट गईं. याद दिला दें, सलमान खान ने खुलासा किया था कि अरहान को एक बच्चा है. इस खबर के सामने आते ही रश्मि डिप्रेशन में चली गई और उनका अरहान से भी भरोसा उठ गया.

लेकिन थोड़े समय बाद रश्मि देसाई फिर ट्रैक पर आई और उन्होंने गेम को मजबूती से खेलना शुरू कर दिया. अब उनके एविक्शन की खबर सामने आ गई. अब रश्मि देसाई के बेघर होने बाद ये लड़ाई काफी कड़ी हो गई है. किसकी होगी जीत, किसको मिलेगी मात, अभी ये प्रिडिक्ट करना किसी के लिए भी आसान नहीं है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement