बिग बॉस 13 विनर सिद्धार्थ शुक्ला से मिलने उनके घर पहुंचे विकास गुप्ता, ये है वजह

बिग बॉस 13 में विकास गुप्ता और सिद्धार्थ शुक्ला की दोस्ती चर्चा का विषय थी. हाल ही में विकास अपने दोस्त सिद्धार्थ से मिलने उनके घर गए.

Advertisement
विकास गुप्ता, सिद्धार्थ शुक्ला विकास गुप्ता, सिद्धार्थ शुक्ला

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 13 मार्च 2020,
  • अपडेटेड 10:13 PM IST

बिग बॉस 13 तो खत्म हो चुका है मगर शो के कंटेस्टेंट अभी भी किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बने हुए हैं. हाल ही में बिग बॉस कंटेस्टेंट और प्रोड्यूसर विकास गुप्ता, विनर सिद्धार्थ शुक्ला से मिलने उनके घर पहुंचे. जगजाहिर है कि शो में दोनों की शानदार बॉन्डिंग देखने को मिली थी. ऐसे में विकास बिग बॉस 13 खत्म होने के बाद सिद्धार्थ से मिलने पहुंचे. इस दौरान उनका क्या अनुभव रहा, विकास ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया है.

Advertisement

विकास ने स्पॉटबॉय को दिए इंटरव्यू में बताया कि वे सिद्धार्थ शुक्ला के घर बिग बॉस के बारे में बात करने नहीं गए थे बल्कि वे सिद्धार्थ के फ्यूचर प्लान्स के बारे में जानने के लिए गए थे. एक दोस्त होने के नाते उनके लिए ये जानना जरूरी था कि सिद्धार्थ अब आगे क्या करने की सोच रहे हैं.

गौर करने वाली बात है कि सिद्धार्थ शुक्ला की खास दोस्त शहनाज गिल बिग बॉस 13 के खत्म होने के बाद अपने नए शो मुझसे शादी करोगे में मशगूल हो गईं. शो में उनके साथ पारस छाबड़ा भी नजर आ रहे हैं. हालांकि इस बात की खबरें भी आ रही हैं कि शो को उतनी सक्सेस नहीं मिल रही है और ये जल्द ही बंद भी किया जा सकता है.

खूब जमी विकास संग सिद्धार्थ की जोड़ी

Advertisement

बता दें कि बिग बॉस 13 ने जो पॉपुलैरिटी हासिल की शायद इससे पहले किसी भी सीजन ने नहीं की थी. शो कई मायनों में कंट्रोवर्सी का हिस्सा रहा वहीं इसके अलावा इसको दर्शकों द्वारा काफी पसंद भी किया गया. बिग बॉस में जब विकास ने एंट्री की थी तो उन्हें किसी ने पसंद नहीं किया था. शो की शुरुआत में विकास का झुकाव आसिम रियाज की ओर ज्यादा था और दोनों में बनती थी. मगर धीरे-धीरे उनकी दोस्ती सिद्धार्थ शुक्ला से गहराती गई. दोनों ने बिग बॉस के अंदर शानदार बॉन्डिंग शेयर की.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement