अमिताभ बच्चन ने बताया, आईब्रो के बीच का स्पेस क्या कहलाता है?

ये फोटो गुलाबो सिताबो के सेट से है और उस समय की है, जब अमिताभ का टचअप हो रहा था. आप देख सकते हैं कि एक महिला अमिताभ बच्चन की आईब्रो को ठीक कर रही है. ये फिल्म 12 जून को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होने जा रही है.

Advertisement
अमिताभ बच्चन अमिताभ बच्चन

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 29 मई 2020,
  • अपडेटेड 8:47 AM IST

अमिताभ बच्चन इन दिनों अपनी फिल्म गुलाबो सिताबो के प्रमोशन में लगे हुए हैं. सोशल मीडिया पर वे इस फिल्म के बारे में काफी बातें कर रहे हैं और साथ ही शूटिंग के समय की फोटोज भी शेयर कर रहे हैं. अब उन्होंने एक और फोटो शेयर की है.

ये फोटो गुलाबो सिताबो के सेट से है और उस समय की है, जब अमिताभ का टचअप हो रहा था. आप देख सकते हैं कि एक महिला अमिताभ की आईब्रो को ठीक कर रही है.

Advertisement

इस फोटो को शेयर करते हुए अमिताभ बच्चन ने एक दिलचस्प बात बताई है. उन्होंने बताया कि दोनों आईब्रो के बीच में जो खली जगह होती है उसे क्या कहते हैं. उन्होंने लिखा, 'आईब्रो के बीच का स्पेस क्या कहलाता है? क्या आपको पता है? उसे GLABELLA कहते हैं. ये गुलाबो सिताबो (GiboSibo) के शॉट से पहले टच अप हो रहा है.'

इस दिन होगी रिलीज

बता दें कि इससे पहले अमिताभ बच्चन ने अपनी फिल्म कभी कभी और गुलाबो सिताबो की फोटोज को साथ में शेयर करते हुए बताया था कि 44 साल में उनके काम में कितना बदलाव आ गया है. इसके साथ ही उन्होंने लिखा था कि हम क्या थे और अब क्या हो गए हैं.

लॉकडाउन में श्रद्धा कपूर का शॉपिंग एडवेंचर, भाई सिद्धांत संग आईं नजर

Advertisement

जॉर्ज फ्लॉयड के लिए करीना ने मांगा न्याय, अमेरिकी अफसर ने गला दबाकर था मारा

गुलाबो सिताबो की बात करें तो ये फिल्म 12 जून को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होने जा रही है. फिल्म में अमिताभ बच्चन के साथ आयुष्मान खुराना हैं. दोनों की ये साथ में पहली फिल्म है. गुलाबो सिताबो का निर्देशन शूजित सरकार ने किया है, जो इससे पहले पीकू, विक्की डोनर जैसी फिल्में दे चुके हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement