अस्पताल के अकेलेपन में बिग बी को सता रही पिता की याद, बताया कैसे कटती हैं सूनी रातें?

अस्पताल में कोरोना से जंग के बीच बिग बी को पिता की याद सता रही है. बिग बी ने पोस्ट में लिखा- अस्पताल के अकेलेपन में उनकी बहुत याद आती है, और उन्हीं के शब्दों से अपनी सूनी रातों को आबाद करता हूं.

Advertisement
अमिताभ बच्चन अमिताभ बच्चन

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 27 जुलाई 2020,
  • अपडेटेड 8:27 AM IST

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती हैं. अस्पताल से अमिताभ बच्चन रोजाना अपने फैंस के लिए कुछ नए वीडियोज या मैसेज शेयर करते हैं. अस्पताल में कोरोना का इलाज करा रहे अमिताभ बच्चन को पिता हरिवंश राय बच्चन की याद सता रही है. उन्होंने सोशल मीडिया पर पिता की याद में एक पोस्ट शेयर किया है.

Advertisement

अमिताभ को आई पिता की याद

इस पोस्ट में एक पुराना वीडियो है. वीडियो में अमिताभ बच्चन बैठे हुए हैं और पिता की कविता पढ़ रहे हैं. बैकग्राउंड में अमिताभ की आवाज सुनाई देती है. जिसमें वे पिता की मशहूर कविता बोल रहे हैं. ट्वीट में अमिताभ ने लिखा- बाबूजी की कविता के कुछ पल. वो इसी तरह गाया करते थे कवि सम्मेलनों में. अस्पताल के अकेलेपन में उनकी बहुत याद आती है, और उन्हीं के शब्दों से अपनी सूनी रातों को आबाद करता हूं.

इससे पहले भी अमिताभ बच्चन कई बार अपने पिता को याद करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर चुके हैं. अब अस्पताल में कोरोना से जंग के बीच भी बिग बी को पिता की याद सता रही है. मालूम हो, अमिताभ बच्चन अस्पताल में अभिषेक, ऐश्वर्या और आराध्या संग भर्ती हैं. सभी की हालत में सुधार हो रहा है.

Advertisement

दूसरी तरफ, गुडन्यूज ये है कि अमिताभ बच्चन के घर से अब बीएमसी ने कंटेनमेंट जोन का बोर्ड हटा दिया है. हालांकि अभी अमिताभ बच्चन और उनके परिवार के तीन और सदस्य अस्पताल में ही भर्ती हैं. अमिताभ और अभिषेक को अस्पताल में एडमिट हुए तकरीबन 2 हफ्ते हो चुके हैं. फैंस लगातार बिग बी के अच्छे स्वास्थ्य की दुआएं कर रहे हैं. बिग बी ने भी अपने पोस्ट के जरिए कई बार फैंस का शुक्रिया अदा किया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement