लॉकडाउन में रश्मि देसाई को मिला नया मेकअप आर्टिस्ट, कौन है वो?

एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में भव्या रश्मि का मेकअप करती नजर आ रही हैं. वो रश्मि का आईमेकअप करती हैं. भव्या का मेकअप रश्मि को काफी पसंद आता है.

Advertisement
रश्मि देसाई रश्मि देसाई

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 28 मई 2020,
  • अपडेटेड 12:36 PM IST

एक्ट्रेस रश्मि देसाई लॉकडाउन के इस फेज में अपने फैंस संग कनेक्ट रहने की हर संभव कोशिश कर रही हैं. वो सोशल मीडिया पर अपनी फनी और एंटरटेनिंग वीडियोज शेयर कर रही हैं. साथ ही उन्होंने इंस्टाग्राम पर कई अनसीन फोटोज भी शेयर की थी. अब लॉकडाउन में रश्मि देसाई को अपना नया मेकअप आर्टिस्ट मिल गया है. और ये मेकअप आर्टिस्ट कोई और नहीं बल्कि उनकी भतीजी भव्या देसाई है.

Advertisement

एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में भव्या रश्मि का मेकअप करती नजर आ रही हैं. वो रश्मि का आईमेकअप करती हैं. भव्या का मेकअप रश्मि को काफी पसंद आता है. भव्या जब मेकअप करती हैं वो रश्मि उस वक्त काफी एंजॉय करती हैं. वो भव्या को गाइड भी करती हैं. एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा-Lockdown memories be like 😂🧿 रश्मि देसाई का मेकअप करवाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है.

Makeup by #BhavyaDesai 👶🏻❤️ #ItsAllMagical💫 #IAmMagic🧚🏻‍♀️ #RhythmicRashami💃🏻 #RashamiDesai.

सोनू सूद से शख्स ने की सलून पहुंचाने की अपील, एक्टर ने दिया मजेदार जवाब

पर्यावरण को बचाने के लिए भूमि पेडनेकर की नई पहल, भारत सरकार संग मिलाया हाथ

रश्मि ने गूगल से मिलाया हाथ

बता दें कि रश्मि देसाई गूगल के साथ जुड़ गई हैं. गूगल संग मिलकर रश्मि देसाई ने कुछ नया करने का मन बनाया है. रश्मि ने गूगल के कैमियो की सुविधा के लिए हाथ मिलाया है. इसी के साथ रश्मि गूगल के साथ जुड़ने वाली पहली टीवी एक्ट्रेस बन गई हैं.

Advertisement

वर्क फ्रंट पर, रश्मि देसाई पिछली बार एकता कपूर के शो नागिन 4 में नजर आई थी. इस शो में रश्मि नेगेटिव रोल में थीं. नागिन से पहले रश्मि देसाई बिग बॉस 13 में नजर आई थीं. रश्मि देसाई को बिग बॉस से काफी पहचान मिली थी. रश्मि बिग बॉस की सेकंड रनरअप थीं. सिद्धार्थ शुक्ला शो के विनर थे. वहीं आसिम रियाज शो के फर्स्ट रनरअप थे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement