यूट्यूब पर 100 मिलियन से ज्यादा बार देखा गया 'बाला', अक्षय ने किया ये पोस्ट

मिशन मंगल और हाउसफुल 4 की डबल सफलता के बाद अब अक्षय कुमार का शैतान का साला भी सुर्खियों में है. दरअसल इस सॉन्ग ने यूट्यूब पर 100 मिलियन से अधिक व्यूज हासिल कर लिए हैं. महज एक महीने में ही इस वीडियो को ढाई करोड़ से अधिक लोग देख चुके थे.

Advertisement
अक्षय कुमार अक्षय कुमार

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 09 नवंबर 2019,
  • अपडेटेड 5:00 AM IST

अक्षय कुमार की बैक टू बैक फिल्में हिट हो रही हैं और उनके सॉन्ग्स भी धूम मचा रहे हैं. मिशन मंगल और हाउसफुल 4 की डबल सफलता के बाद अब अक्षय कुमार का गाना शैतान का साला भी सुर्खियों में है. दरअसल इस सॉन्ग ने यूट्यूब पर 100 मिलियन से अधिक व्यूज हासिल कर लिए हैं. महज एक महीने में ही इस वीडियो को ढाई करोड़ से अधिक लोग देख चुके थे. ये सॉन्ग फैंस के बीच काफी वायरल हुआ है और अक्षय कुमार ने भी कई बार प्रमोशन्स के दौरान अपने इस स्टेप को दर्शकों के सामने परफॉर्म किया. फैंस ने भी इस सॉन्ग पर वीडियो बनाकर बाला चैलेंज को पूरा किया है.

Advertisement

अक्षय ने अपने इस पोस्ट में फैंस को बाला चैलेंज लेने पर शुक्रिया कहा और इस पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा, 100 मिलियन शैतान के साले हमारे साथ डांस कर रहे हैं. बाला चैलेंज अभी जारी है और आप सभी का इसके लिए बहुत बहुत शुक्रिया.

गौरतलब है कि अक्षय कुमार के फैंस के साथ ही साथ बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने भी इस सॉन्ग पर परफॉर्म किया था. आयुष्मान खुराना, वरुण धवन, कियारा आडवाणी, दिलजीत दोसांझ, अर्जुन कपूर, करीना कपूर खान जैसे कई सेलेब्स बाला स्टेप करते नजर आए थे.

बैक टू बैक हिट दे रहे हैं अक्षय

बता दें कि फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा बॉबी देओल, रितेश देशमुख, चंकी पांडे, राना दग्गुबती, पूजा हेगड़े, कृति सैनन और कृति खरबंदा जैसे ढेरों सितारे हैं. फिल्म के ट्रेलर में नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी नजर आए हैं जो साधु की भूमिका में होंगे. बता दें कि दीवाली पर रिलीज हुई इस फिल्म के अलावा राजकुमार राव और तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर की फिल्म भी रिलीज हुई थी लेकिन ये दोनों फिल्में अक्षय कुमार की फिल्म के मुकाबले कम चली वही हाउसफुल 4 150 करोड़ से अधिक का बिजनेस कर चुकी है.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement