किसे बिग बॉस 13 का विनर देखना चाहते हैं विकास गुप्ता, सिद्धार्थ संग दोस्ती पर क्या कहा?

विकास गुप्ता का बिग बॉस 13 में सफर खत्म हो चुका है. शो से निकलते वक्त विकास काफी इमोशनल दिखे. एक इंटरव्यू में विकास गुप्ता ने घरवालों के बारे में बातचीत की.

Advertisement
विकास गुप्ता विकास गुप्ता

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 26 दिसंबर 2019,
  • अपडेटेड 11:07 AM IST

मास्टरमाइंड विकास गुप्ता का बिग बॉस 13 में सफर खत्म हो चुका है. शो में देवोलीना भट्टाचार्जी का ना लौटना कंफर्म हो गया है, इसलिए विकास भी घर से बाहर आ गए हैं. रियलिटी शो से निकलते वक्त विकास काफी इमोशनल दिखे. रश्मि देसाई भी विकास के जाने की बात सुनकर रोने लगीं. रियलिटी शो को अलविदा कहने के बाद विकास गुप्ता ने घरवालों के बारे में बातचीत की.

Advertisement

क्या शहनाज जीतेंगी बिग बॉस 13?

स्पॉटबॉय को दिए इंटरव्यू में जब विकास से पूछा गया कि क्या शहनाज सीजन 13 जीतेंगी? इस पर उन्होंने कहा- मैं चाहता हूं कि शहनाज शो जीते. वो काफी एंटरटेनिंग हैं. वो लोगों पर अटैक नहीं करती. मुझे असीम और सिद्धार्थ भी पसंद हैं. विकास ने बताया कि वो अपनी बिग बॉस की शॉर्ट जर्नी से काफी खुश हैं.

सिद्धार्थ संग बॉन्ड पर क्या बोले विकास?

विकास गुप्ता ने सिद्धार्थ संग अपने बॉन्ड पर बात की. उन्होंने कहा- हमारी दोस्ती काफी अलग थी. मेरे घर से जाते वक्त सिद्धार्थ इमोशनल हो गया था. मुझे भी वैसा ही लगा. कलर्स वालों ने मुझे बताया कि मेरे जाने के बाद ज्यादातर लोग रो रहे थे. मैं ये जानकर काफी भावुक हुआ. मुझे इस बात की खुशी है कि मैं घर में थोड़ी बहुत पॉजिटिविटी ला पाया.

Advertisement

सिद्धार्थ-रश्मि के झगड़े पर क्या बोले विकास गुप्ता?

विकास गुप्ता ने कहा- बीते शनिवार वीकेंड का वार एपिसोड देखने पर आपको मालूम चलेगा कि सिद्धार्थ-रश्मि में से किसी की गलती नहीं थी. सलमान सर ने कहा था कि विकास को सुनो. वो सच बताएगा.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement